Skip to main content

डॉ. जयंती लाल भंडारी का नाम आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर सर्वाधिक आर्टिकल लिखने एवं प्रकाशित करनें पर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

देश के विकास एवं समृद्धि में उस देश की अर्थव्यवस्था प्रणाली का सुचारू और सही ढंग से कार्य करना बहुत ही अनिवार्य हैं। यह एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें देश के संसाधनों का इस्तेमाल कर, नागरिकों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है।अर्थशास्त्र का अध्ययन, किसी देश की अर्थव्यवस्था के सभी पहलुओं का वर्णन कर सकता है, जैसे कोई देश अपने संसाधनों का किस प्रकार उपयोग करता है, श्रमिक कार्य और विश्राम पर कितना समय देते हैं, वित्तीय उत्पादों अथवा उद्योगों में निवेश का प्रतिफल, जनसंख्या पर करों का प्रभाव तथा व्यवसाय क्यों सफल तथा असफल होते हैं और भी बहुत कुछ। अर्थशास्त्र सरकारों और नीति निर्माताओं को आर्थिक नीतियों का निर्धारण करने में मदद करता है और साथ ही वित्तीय प्रबंधन, रोजगार, आर्थिक विकास, अन्तरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इंदौर, मध्यप्रदेश के डॉ. जयंती लाल भंडारी जी (Dr. Jayantilal Bhandari) को देश भर में एक ख्याति प्राप्त करियर मार्गदर्शक, अर्थशास्त्री व शिक्षाविद के रूप में जाना जाता हैं। डॉ. जयंती लाल भंडारी जी ने अपने आलेखों एवं करियर काउंसिलिंग शिविरों के माध्यम से लाखों युवाओं का मार्गदर्शन किया हैं। उन्होंने सन् 1991 से सन् 2024 तक 33 वर्षों में आर्थिक, वित्तीय एवं रोजगार जैसे विषयों पर अबतक 3300 आलेख लिखें जिन्हें विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा प्रकाशित किया गया। आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर सर्वाधिक आर्टिकल लिखने एवं प्रकाशित करनें पर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा  डॉ. जयंती लाल भंडारी जी का नाम "Most Articles on Economics and Financial Issues Published by an Individual" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारिक सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) एवं नेशनल हेड श्री आलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR ) द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। 

अर्थशास्त्री डॉ. जयंती लाल भंडारी जी द्वारा स्थापित किया गया ये दूसरा विश्व कीर्तिमान था, इससे पूर्व उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में करियर मार्गदर्शन हेतु आयोजित कार्यशालाओं के लिए "Mentoring Most Career Guidance Workshops" के शीर्षक के साथ दर्ज गया था। सन् 1975 से सन् 2018 के दौरान डॉ. जयंती लाल भंडारी जी के मार्गदर्शन में 1022 नि:शुल्क कार्यशालायें आयोजित की गई जिनमें हिस्सा लेकर लाखों लोग लाभान्वित हुए। उल्लेखनीय है कि डॉ. जयंती लाल भंडारी जी 1975 से युवाओं को करियर काउंसिलिंग देकर उनकी जिंदगी संवारने में असाधारण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में, दृष्टिहीन और नि:शक्त छात्रों की संस्थाओं, बस्तियों, अल्पसंख्यक संस्थाओं, आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों में आयोजित नि:शुल्क करियर काउंसिलिंग शिविरों के माध्यम से नयी पीढ़ी को मुस्कराहट देने का काम किया है।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज: 





Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...