Skip to main content

JKJ ज्वेलर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1008 पंडितों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ

भारतीय हिन्दू सनातन धर्म में प्रभु श्री राम एवं उनके अनन्य भक्त महाबली हनुमान जी का बहुत अधिक महत्त्व हैं। हिन्दू धर्म में हनुमान जी को सभी संकटों एवं विपदाओं से रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता हैं इसीलिए भक्तों द्वारा इन्हें संकटमोचन हनुमान कहकर भी संबोधित किया जाता हैं, वैसे तो हनुमान जी की आराधना के लिए विभिन्न प्रकार से पूजा पाठ किया जाता हैं परन्तु सभी उपायों में सबसे ज्यादा प्रचिलित हैं हनुमान चालीसा का पाठ करना। संत श्री तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा के विषय में मान्यता हैं कि जीवन से जुड़े सभी प्रकार के संकट एवं कष्टों को हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से दूर किया जा सकता हैं। 


महाबली हनुमान जी के भक्त एवं JKJ ज्वेलर्स ग्रुप के संस्थापक श्री श्याम सुन्दर मौसूण जी (Mr. Shyam Sundar Mosun) के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर जयपुर, राजस्थान के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में एक भव्य एवं अनूठे धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश-भर के विभिन्न स्थानों से आमंत्रित 1008 पंडितों द्वारा सुन्दर-कांड का पाठ किया गया, उसके उपरांत हनुमान चालीसा पाठ आरम्भ किया गया। आयोजन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 1008 पंडितों द्वारा 108 बार पाठ कर कुल 1 लाख 8 हज़ार से भी अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। एक ही स्थान पर सर्वाधिक संख्या में पंडितों द्वारा इतनी अधिक संख्या में हनुमान चालीसा पाठ किये जाने के कारण इस कार्य को एक विश्व कीर्तिमान के रूप में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Hanuman Chalisa Recitation Feat by Pandits" के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारिक सर्टिफिकेट कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के नेशनल हेड श्री आलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR) द्वारा प्रदान किया गया।

आयोजन के दौरान 80 फीट के मंच पर श्री राम दरबार का निर्माण किया गया एवं भोग हेतु भगवान श्री गणेश जी को एक- एक किलो के 70 लड्डू अर्पित किये गए। कार्यक्रम के आयोजक एवं JKJ ज्वेलर्स ग्रुप के श्री जतिन मौसूण जी (Mr. Jatin Mosun) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि "मेरे दादाजी पिछले 5 साल से प्रतिदिन 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करते आ रहे हैं, इसे देखते हुए उन्हें दादाजी के लिए उनके 70वें जन्मदिवस पर यह अनूठा आयोजन करने का विचार आया। फिर देश के अलग-अलग हिस्सों के पंडितों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया"। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने एवं अनुष्ठान के सफल होने पर मौसूण कुटुंब के सभी सदस्यों द्वार हर्ष व्यक्त किया गया।  


न्यूज़ एवं मीडिया गैलेरी - 

Video Courtesy: Hamara Samachar Rajasthan


Video Courtesy: Meeraki वार्ता 

Video Courtesy: News Land India


Video Courtesy: 1st India News










जयपुर में 1 लाख 8 हजार बार पढ़ी हनुमान चालीसा:7 घंटे एक साथ 1008 पंडितों ने किया पाठ, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ इवेंट

जयपुर राजधानी जयपुर में 1 लाख 8 हजार बार पढ़ी हनुमान चालीसा: 7 घंटे एक साथ 1008 पंडितों ने किया पाठ, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ




Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...