Skip to main content

श्री उमिया माता जी मंदिर, सिदसर के सवा शताब्दी प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में कार रैलियां निकालकर कर रचा विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में हुआ दर्ज

भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और गहरी संस्कृतियों में से एक है, भारतीय पौराणिक और धार्मिक ग्रंथों में देवियों को माँ और शक्ति के प्रतीक के रूप में परिभाषित किया गया है। देवियों की पूजा और उनके प्रति श्रद्धा समाज में समाजिक और आर्थिक महत्व रखती है। उदहारण के रूप में माँ लक्ष्मी की पूजा समृद्धि और धन की प्राप्ति के लिए की जाती है, जबकि माँ दुर्गा की पूजा समाज की सुरक्षा और साहस की प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में स्त्रियों का विशेष स्थान है उन्हें माँ, बहन, और पुत्री के रूप में पूजा जाता है, जो स्त्री की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति में पूजी जाने वाली देवियों में से एक सिद्ध देवीं हैं। माता उमिया, जिनकी उपासना उनके भक्तों द्वारा शक्ति एवं दिव्यता के स्रोत रूप में की जाती हैं। माता उमिया को कुर्मी (कड़वे) पाटीदार समाज के लोगों द्वारा अपनी कुलदेवी के रूप में पूजा जाता हैं।

गुजरात के सिदसर में उमिया माताजी के प्राकट्य के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक तीन दिवसीय "बिल्वपत्र महोत्सव" का आयोजन किया गया। उत्सव के अंतिम दिवस पर आयोजित सामाजिक सम्मलेन में राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश पटेल जी (Mr. Bhupesh Patel, CM Gujrat) भी शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी ने उमिया माताजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्सव के अंतिम दिवस पर पाटीदार समाज की ओर से बड़ी कार रैली निकाली गयीं जो कि गुजरात के विभिन्न स्थानों से निकलकर माँ उमियाधाम एकत्रित हुई। बहुत बड़ी संख्या में निकली कारों की रैली को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Car Rally Converging from Multiple Locations to Single Venue" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रुप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकार्ड का आधिकारिक सर्टिफिकेट कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के भारत प्रमुख श्री अलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, India Head, GBWR) द्वारा कार्यक्रम के संयोजक श्री मौलेशभाई उकानी जी (Mr. Mauleshbhai Ukani) और श्री उमिया माताजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष को सम्मलेन के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश पटेल जी, केंद्रीय मंत्री श्री रूपाला जी एवं अन्य अतिथियों के समक्ष प्रदान किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा पर कार्यक्रम स्थल, वहॉं उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं की तालियों की कर्तल ध्वनि से गूंज उठा।

माँ उमिया जी के सवा शताब्दी प्राकट्य महोत्सव के सामाजिक सम्मलेन में संस्था के ट्रस्टी श्री जगदीशभाई कोटडिया के स्वागत भाषण के बाद अपने भाषण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने पाटीदार समाज एवं श्री उमिया माताजी मंदिर ट्रस्ट को वर्ल्ड रिकॉर्ड की बधाई देते हुए उमिया धाम की संपूर्ण कार्य प्रणाली की सराहना की और कहा कि उमिया धाम संगठन लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला जी (Mr. Parshottam Rupala, Union Cabinet Minister) ने बिल्वपत्र समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के लोगों को सामाजिक जीवन जीने तथा बदलते युग के साथ अपनी परंपराओं को कायम रखते हुए एकता बनाए रखने तथा रीति-रिवाजों को अपनाने का सामाजिक संदेश दिया। सम्मलेन में श्री उमिया धाम मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री चिमनभाई सपरिया जी, प्रमुख श्री जेरामभाई वासजालिया जी, श्री जे. के. पटेल जी, श्री मौलेश उकानी जी द्वारा भी अपने व्याख्यानों द्वारा समाज जनों को संबोधित किया गया। उमियाधाम संस्थान को 5.51 करोड़ रूपए का दान देने वाले दानदाता जीवनभाई गोवानी को मुख्यमंत्री जी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Video Courtesy: Talent Unlimited

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री बी. ए. शाह जी, जिला पुलिस प्रमुख श्री परमसुख डेलू जी, विधायक संजयभाई कोर्डिया जी, अरविन्दभाई लदानी जी, प्रकाशभाई वरमोरा जी, कांतिभाई अमृतिया जी, पाटीदार समाज के अन्य नेतागण, श्री उमिया धाम मंदिर के अन्य ट्रस्टी, दानदाता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। 


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज -

https://www.etvbharat.com/ Bilva Patra Festival: સિદસરમાં ઉમિયાધામ ખાતે બિલ્વપત્ર ત્રિદિવસીય મહોત્સવ, મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે મેળવ્યા આશીર્વાદ.

http://jaihindnewspaper.com/gujarat/ શ્રી ઉમિયા માતાજી મંદિર સીદસર ખાતે “બિલ્વપત્ર ત્રિદિવસીય મહોત્સવ સમાજના ઉત્કર્ષ માટે ઉમિયાધામની સેવા શ્રેષ્ઠ : મુખ્યમંત્રી ભુપેન્દ્ર પટેલ

https://gujarati.deshkiaawaz.in/ Shri Umiya Mataji Mandir: જામનગર ખાતે યોજાયેલ “બિલ્વપત્ર“ ત્રિદિવસીય મહોત્સવમાં મુખ્યમંત્રીની ઉપસ્થિતિ

https://www.gujaratsamachar.com/news/ સિદસર ઉમિયાધામમાં આવતીકાલથી ત્રિદિવસીય સવા શતાબ્દિ મહોત્સવ


फ़ोटो एवं विडियो गेलैरी -


Video Courtesy: Bhupendra Patel


Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

भक्तामर स्तोत्र के रचियता श्री मानतुंगाचार्य जी की वेशभूषा धारण कर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बिबवेवाडी, पुणे ने बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

जैन धर्म अपने अनुयायियों को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं ब्रम्हचर्य के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करता हैं, यह जैन धर्म के मूल सिद्धांत भी कहलाते हैं। जैन धर्म के  अनुयायी  अहिंसा एवं धर्म के प्रति विशेष रूप से समर्पित होते हैं। जैन धर्म में संतों एवं मुनियों का विशेष स्थान होता हैं। अनुयायी मुनियों को आचार्य एवं गुरु के रूप में पूजतें हैं और उन्हें अपना आदर्श मानतें हैं। जैन मुनि सांसारिक बंधनों को त्याग कर अपने जीवन में अहिंसा, तप और ध्यान के माध्यम से अध्यात्मिक उन्नति की दिशा में अपने जीवन को समर्पित कर देते हैं। अध्यात्म के इस मार्ग पर चलते हुए जैन मुनि अपने अनुयायिओं एवं शिष्यों को धार्मिक शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करते है। दिनांक 7 अक्टूबर 2023, को बिबवेवाडी, पुणे के श्रीमान रसिकलाल एम. धारीवाल स्थानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक बच्चों द्वारा जैन संत मानतुंग आचार्य जी की वेशभूषा धारण की गयी एवं उनके द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र का जाप भी किया गया। यह कार्यक्रम अनुष्ठान आराधिका श्री कुमुदलता जी महाराज सा (Anushthan Aradhika  Shri Kumudlata Ji Mah...