Skip to main content

सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान कर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की रक्त निर्मित पौंटिंग बनाकर श्रद्धांजलि दी, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे शामिल


आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन यापन कर रहे हैं और हमारे पास सारी सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं था। भारत बहुत लंबे समय तक अंग्रेजों का गुलाम रहा, हमें अंग्रेज की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए हमारे देश के बहुत से लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ न्योछावर किया। आज हम जो स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं वह कई शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा दिए बलिदानों के कारण संभव हो पाया हैं। ऐसा ही एक बड़ा बलिदान शहीद भगत सिंह जी (Shaheed Bhagat Singh) द्वारा दिया गया था। इसीलिए उनको आज शहीद-ए-आज़म भी कहा जाता है।

28 सितंबर 2023 को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की 116 वी जयंती है। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह जी के सुपौत्र श्री यादवेन्द्र सिंह संधू जी (Mr. Yadvendra Singh Sandhu) के मार्गदर्शन में एक बहुत ही विशेष और अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे शीर्षक दिया गया "शहीद-ए-आज़म भगत सिंह से दोस्ती" इस कार्यक्रम का आयोजन ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत, हरियाणा (Bright Scholar Senior Secondary School, Sonipat, Haryana) में किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह जी एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को याद किया जिन्होंने अपना जीवन एवं अपना खून देश की आजादी के लिए न्योछावर कर दिया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा रक्त दान किया गया और उसके बाद इसी रक्त का उपयोग कर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की बहुत बड़ी पेंटिंग बनाई गई। इस अनूठे कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Painting Made With Blood of Most People" के शीर्षक के साथ एक विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की नेशनल हेड श्री आलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR) के द्वारा इसका प्रोविजनल सर्टिफिकेट शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष श्री यादवेंद्र सिंह संधू जी को प्रदान किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत एक तिरंगा रैली के साथ की गई, उसके बाद पूरे शहर से आए युवाओं ने अपना रक्त दिया और उसी रक्त से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की पेंटिंग बनाई गई। यादवेंद्र सिंह जी ने कहा "आज हमें अपने शहीदों की सोच पर अमल करना है जो समाज की कुरीतियों को दूर करें, युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित करें, ऊंच-नीच, छुआ-छूत के भेदभाव को दूर करें, देश में उन्नत शिक्षा, उन्नत स्वास्थ्य एवं उन्नत मानसिकता बढाकर देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करें। इसी तरह हमको राष्ट्र का निर्माण करना है जिससे राष्ट्र में सुख शांति बढ़ेगी। यही सोच शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की थी और इसे हमें आज चरितार्थ करना है। आज जो आपने रक्त दिया है उसी रक्त से बनी यह पेंटिंग शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी को एक सच्ची श्रद्धांजलि है"।

Video Courtesy: Talent Unlimited

इस समारोह में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने आकर रक्तदान किया एवं पेंटिंग बनाने में अपनी सहभागिता प्रदर्शित करते हुए राष्ट्र, शहीद भगत सिंह जी एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पूरे आयोजन में ब्राइट स्कॉलर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन श्री सुरेंद्र पनवार जी, स्कूल संरक्षक श्री ओ. पी. चौधरी जी एवम प्रिंसिपल मैडम श्रीमति किरन दलाल जी का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के श्री विजय देशवाल जी, श्री यशपाल आर्य जी, श्री जीतू पहलवान जी, श्री नीरज देशवाल जी, श्री अजय आर्य जी, श्री विपिन झा जी, श्री राजेश लटवाल जी तथा समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता प्रदान की एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे नाम दर्ज होने पर खुशी व्यक्त की।

न्यूज़ एवं मीडिया - 



फ़ोटो एवं मीडिया गैलेरी -







Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...