Skip to main content

नवभारत बिलासपुर संस्करण द्वारा 40वें स्थापना दिवस पर बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

अच्छी आदतें जीवन को सफल बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। जिंदगी में सफल होने के लिए प्रत्येक व्यक्ति में कुछ अच्छी आदतों का होना बहुत आवश्यक हैं, उनमें से एक है पढ़ने की आदत। पढ़ना न सिर्फ एक अच्छी आदत हैं बल्कि इसकी वजह से हमारी सोच को एक रचनात्मक दृष्टिकोण भी मिलता हैं। जिस तरह शरीर के बाकी हिस्सों को कसरत की आवश्यकता होती हैं, उसी प्रकार दिमाग के लिए भी कसरत आवश्यक हैं। वैज्ञानिकों का मानना हैं कि पढ़ने की आदत से मानसिक तौर पर व्यक्ति लगातार ताजा बना रहता है और यह आदत मनोरंजन के साथ-साथ बेहतर एकाग्रता, मेमोरी और स्ट्रेस दूर करने में भी मददगार है। पढ़ने की अच्छी आदत को बनाने और बढ़ावा देने के लिए सबसे बेहतर तरीका हैं प्रतिदिन न्यूज़ पेपर पढ़ना। न्यूज़ पेपर पढ़ने से हम सामाजिक और बौद्धिक रूप से जागरूक बनते हैं क्योकि हमें न्यूज़ पेपर के माध्यम से देश-दुनिया की जानकारी प्राप्त होती है और साथ ही हम वर्तमान मुद्दों, उपलब्धियों, खोजों, घटनाओं, ऐतिहासिक तथ्यों, आदि जानकारियों से अवगत रहते हैं।

नवभारत प्रेस (Navabharat Press) द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय दैनिक समाचार-पत्र नवभारत (Navabharat) द्वारा अपने बिलासपुर संस्करण के 40वें स्थापना दिवस (40th edition anniversary) पर एक नया विश्व कीर्तिमान दर्ज किया। मेनेजिंग डायरेक्टर श्री समीर महेश्वरी जी (Mr. Sameer Maheshwari, MD Navabharat) के मार्गदर्शन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर (Bharat Mata English Medium School, Bilaspur) के विद्यार्थियों द्वारा एक-एक करके "नवभारत टुगेदर" (Navabharat Together) में प्रकाशित समाचारों का पढ़ा गया। सर्वाधिक लोगों द्वारा एक स्थान पर रिले में एक के बाद एक क्रमबद्ध तरीके से समाचार पत्र पढ़ने के अद्भूत कार्य को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Most people Reading Newspaper in Relay" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया, जिसका प्रोविज़नल सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Mrs. Sonal Rajesh Sharma, Representative GBWR) द्वारा नवभारत के डीजीएम श्री सुजीत बोस जी एवं संपादक श्री अरुण उपाध्याय जी को प्रदान किया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा पर समूचे नवभारत परिवार एवं स्कूल के विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल था। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड, डॉ. मनीष विश्नोई ने नवभारत, बिलासपुर की स्थापना के अवसर पर नवभारत का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में स्वर्णक्षरों में अंकित होने पर शुभकामना प्रेषित की।


भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर के प्राचार्य फादर सलिन एवं  शिक्षकों ने इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने हेतु अपने स्कूल के चयन पर नवभारत के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही स्कूल के बच्चों ने भी गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल हुए इस वर्ल्ड रिकॉर्ड एटेम्पट मे भागीदारी करने पर खुशी एवं गर्व की अनुभूति व्यक्त की।


न्यूज़ लिंक - 




फोटो एवं मीडिया -



Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...