Skip to main content

सराईपाली के युवा समाजसेवी रुपेश कुमार ने हरि कीर्तन कार्यक्रम से बनाया विश्व रिकॉर्ड

मंगलवार तड़के सरायपाली, छत्तीसगढ़ (Saraipali, Chhattisgarh) के सभी प्रमुख मार्ग हरि के रंग में तब रंग गए जब छत्तीसगढ़ संकीर्तन समिति एवं युवा समाजसेवी रुपेश कुमार (Social Worker Mr. Rupesh Kumar) के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे महिला व पुरुष की कीर्तन मंडलियो द्वारा शहर के चारो प्रमुख मार्ग घंटेश्वरी मंदिर से जयस्तम्भ चौक, कुटेला चौक से जयस्तम्भ चौक, पतेरापाली से जयस्तम्भ चौक एवं झिलमिला से जयस्तम्भ चौक तक 250 कीर्तन मंडलियो द्वारा कीर्तन एवं नगर भ्रमण किया गया। सभी कीर्तन मंडलियो ने चैतन्य महाप्रभु का आव्हान करके कीर्तन शुभारम्भ किया।

कीर्तन मंडली में  लगभग हाज़ारों संकीर्तन प्रेमियों द्वारा एक साथ "हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे  कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” के हरि जप से पूरा नगर मानो भक्ति भाव में डूबा हुआ प्रतीत हो रहा था। इस प्रकार का विशाल नगर कीर्तन अपने आप में अभूतपूर्व था। इस विशाल नगर कीर्तन का समापन पूर्व निर्धारित स्थान नयी मंडी प्रांगण में संस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ किया गय।। नई मंडी में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश की सभी कीर्तन मंडलियों को विशेष पहचान दिलाने तथा उन्हें शासन से अनुदान दिलाने के उद्देश्य से नगर में यह वृहद आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) के एशिया प्रमुख डॉ. मनीष विश्नोई (Dr. Manish Vishnoi)एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम का सर्वेक्षण किया गया एवं विशाल नगर कीर्तन को “Most Groups Participated in a Strolling Prayer Fest” के शीर्षक से साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान कर कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति विभाग के उप संचालक जे आर भगत जी (J. R. Bhagat) थे एवं अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल जी (Amrut Patel) द्वारा की गयी। विशिष्ट अतिथी के रूप में सीता अमृत पटेल जी (Seeta Amrut Patel), अमित मिंज जी (Amit Minj) , सरपंच संघ अध्यक्ष विनय पटेल जी (Vinay Patel), अंतर्ला सरपंच प्रकाश सोना जी (Prakash Sona), कोदोगुडा सरपंच अजय तांडी जी(Ajay Tandi), बरडीह सरपंच दुष्कल प्रधान जी (Dushkal Pradhan), कलेंडा छिबर्रा सरपंच मिनकेतन पटेल जी (Minketan Patel), बी शैलेजा जी (B. Shaileja), संतलाल बारिक जी (Santlal Barik), दीपांजल बारिक जी(Deepanjal Barik), रोशना डेविड जी (Roshna Devid) आदि उपस्थित थे।


सभी संकीर्तन प्रेमियों के लिए स्वल्पाहार सहित दोपहर में महाप्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया गया और साथ ही नगर के अनेक स्थानों पर नगरवासियों द्वारा कीर्तन मंडलियो पर पुष्प वर्षा कर संकीर्तन प्रेमियों का उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि श्री भगत ने बताया कीर्तन मंडलियो के लिए शासन की ओर से अनुदान की मांग गई थी, उस पर संस्कृति विभाग की ओर से उन्होंने सहमती जताई। इस कार्यक्रम के आयोजक रुपेश जी ने कीर्तन मंडलियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कीर्तन समितियों के पंजीयन एवं उनके अनुदान की प्रक्रिया को पूर्ण करवाने तथा हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया एवं सराईपाली में हुए कीर्तन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्वर्णाक्षरों से दर्ज होने पर हर्ष व्यक्त किया।

Video Courtesy: RKS Seva Official


मीडिया कवरेज -





































IBC 24 एक्सक्लूसिव न्यूज़ -

सरायपाली में आज एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, समाजसेवक रुपेश कुमार द्वारा लगभग 250 नाम संकीर्तन दल ने एक साथ हरे कृष्ण हरे राम का एक साथ जाप कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज किया, अंचल के समाजसेवी रूपेश कुमार ने जन सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) के अधिकारी डॉ. मनीष विश्नोई अपने टीम के साथ मौजूद रहे तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी दिया।











फोटो एवं विडियो गैलरी -











Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक अवसंरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण क्षेत्र की अब तक की सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी उपलब्धियों में से एक को साकार कर इतिहास रच दिया। कंपनी ने अहमदाबाद स्थित विश्व उमिया धाम मंदिर (Vishv Umiya Dham Temple) के लिए धार्मिक अवसंरचना हेतु अब तक का सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अद्वितीय उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उपलब्धि के आंकड़े ● निरंतर कास्टिंग अवधि: 54 घंटे लगातार कार्य ● कंक्रीट की मात्रा: लगभग 24,100 घन मीटर विशेष रूप से तैयार किया गया ECOMaxX M45 लो-कार्बन कंक्रीट ● राफ्ट के आयाम: लगभग 450 फुट × 400 फुट × 8 फुट ● मानव संसाधन एवं उपकरण: 600 से अधिक अभियंता और कुशल श्रमिक, 285 ट्रांजिट मिक्सर तथा 26 बैचिंग प्लांट्स का उत्कृष्ट समन्वय ● जिस संरचना को सहारा देना है: यह कार्य जगत जननी माँ उमिया मंदिर (504 फुट ऊँचा, 1,500 से अधिक धर्म स्तंभों सहित विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर) के लिए किया गया। इतना कठिन क्यों था यह कार्य : इतने बड़े पैमाने पर राफ्ट कास्टिंग...