Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2025

जिला पंचायत दुर्ग ने सोकपिट बनाने का बनाया विश्व कीर्तिमान

सोकपिट, जिसे सोख्ता गड्ढा भी कहते हैं। यह भूजल रिचार्ज का कार्य करता है। हालहि में छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जल संरक्षण के लिए सोकपिट बनाने का एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया। जिसके अंतर्गत महज 2 घंटे में दुर्ग जिला पंचायत के 1200 घरों में एक साथ सोकपिट बनाये गये। इसे 2.5 * 2.5 * 2.5 फीट की संरचना में बनाया गया है। इसे बिना किसी शासकीय अनुदान के ग्रामीण जनसहभागिता से बनाया गया है, जो सामुहिक भागीदारी और पर्यावरणीय जागरूकता को दर्शाता है। लोगों के इस सामुहिक प्रयास को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है। 13 जून 2025 को छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत दुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के 1200 घरों में एक साथ सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे के बीच सोकपिट बनाये गये है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "वर्षा जल संचयन के लिए एक साथ खोदे गये सबसे अधिक सोख्ता गड्ढ़े (Most Soak Pits Dug Simultaneously For Rainwater Harvesting)" के शीर्षक के साथ जिला पंचायत दुर्ग को स्थान मिला। यह पहल जल संरक्षण कार्य को बढ़ावा देने के लिए 'मो...

भिलाई में 50+ आयु की महिलाओं और पुरुषों के मध्य हुई अनोखी क्रिकेट प्रतियोगिता में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट एक विश्व प्रसिद्ध खेल है। भारत में इसकी लोकप्रियता सबसे अधिक है। कहते हैं क्रिकेट युवाओं का खेल है। मगर ऐसी ही रूढ़िवादी विचारधारा को तोड़ते हुए समाजसेविका श्रीमती अंजू साहू जी (Ms. Anju Sahu, Social Worker) ने कुछ ऐसा कर दिखाया है। जिसके वज़ह से उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है। उन्होंने आम पुरुष वर्सेस महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। शक्ति प्रवाह उड़ान एक मंजिल संस्था के माध्यम से अंजू साहू जी पिछले 27 वर्षो से लगातार समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद एवं संस्कृतिक जागरुकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य भी कर रहीं हैं।  19 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के भिलाई की निवासी समाजसेविका अंजू साहू जी ने इतिहास में पहली बार आम लोगों के लिए महिला वर्सेस पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी 50 वर्ष से अधिक आयु के थे। जिसके कारण इस प्रतियोगिता को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला। इसे रिकॉर्ड बुक में "आम लोगों के लिए पहला पुरुष वर्स...

बालोद के धीरज शर्मा ने भुजंगासन कर रचा इतिहास

योग एक ऐसी प्रक्रिया है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए की जाती है। यह किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। योग के लगातार अभ्यास से शरीर में लचीलेपन और ऊर्जा की वृद्धि होती है। योग के माध्यम से दुनिया भर में लोगो ने कई प्रकार के विश्व रिकॉर्ड बनाये है और ऐसा ही कुछ किया है बालोद के वरिष्ठ योग शिक्षक धीरज शर्मा ने। जिन्होंने भुजंगासन करते हुये विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है। भुजंगासन जिसे कोबरा पोज (Cobra Pose) भी कहते हैं, यह पेट के बल लेट कर किया जाता है। यह कई प्रकार की शारीरिक परेशानियों के लिए आरामदायक है। 24 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ के बालोद के रहने वाले वरिष्ट योग शिक्षक श्री धीरज शर्मा जी (Mr. Dheeraj Sharma, Sinior Yoga Teacher) ने एक घंटे में एक हजार छः सौ एक्तालिस (1641) बार भुजंगासन (कोबरा पोज) कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। जिसे रिकॉर्ड बुक में "एक घंटे में सबसे अधिक बार भुजंगासन योग (Most Bhujangasana Yoga Sets Performed in One Hour)" के शीर्षक के साथ धीरज शर्मा के नाम दर्ज किया गया है। गोल्डन बुक...

करेंसी नोट संग्रह कर रितेश जैन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

 करेंसी नोटों का संग्रह एक आकर्षक शौक है। जो लोगों को दुनिया भर की मुद्राओं और उनके इतिहास के बारे में जानने का अवसर प्रदान करता है। यह शौक ज्ञान, संस्कृतिक प्रशंसा और संग्रह के आनंद का रूप है। ऐसा ही कुछ शौक उड़ीसा के श्री रितेश जैन जी (Mr. Ritesh Jain) को भी है। जिन्होंने आजादी के बाद के जारी किये हुए तमाम गवर्नर द्वारा हस्ताक्षरित करेंसी नोटों को संग्रहित किया है।जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है। 21 जनवरी 2023 तक में उड़ीसा के रितेश जैन ने आजादी के बाद RBI द्वारा जारी किये गये 23 गवर्नरों द्वारा हस्ताक्षरित करेंसी नोटों का संग्रह किया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय बैंक के अधिकांश गवर्नरों द्वारा हस्ताक्षरित मुद्रा नोटों का संग्रह (Collection of Currency Notes Signed By Most Numbers of Governors of The National Bank Since Independence)" के शीर्षक के साथ रितेश जैन के नाम दर्ज किया गया है। रितेश जैन ने अब तक में सात सौ उन्चास (749) विभिन्न प्रकार के करेंसी नोटों का संग्रह किया है। गोल...

जनभागीदारी कर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले ने रचा इतिहास

सोख्ता गड्ढा, एक ऐसी भूमि संरचना है, जो वर्षा जल या अपशिष्ट जल को इकट्ठा करने और जमीन में सोखने के लिए बनाई जाती है। यह भूजल को रिचार्ज करने और जल भराव को रोकने मे मदद करता है। हालहि में एक ऐसा ही कार्य जल मंत्रालय के "कैच द रैन (Catch The Rain)" अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोख्ता गठ्ठा बनाए गए। अलग अलग जगहों पर बनाए गए ये गड्ढे विश्व रिकॉर्ड बनकर उभरें। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है। 29 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में "कैच द रैन (Catch The Rain)" अभियान के तहत जिला कलेक्टर के निर्देश से जगह जगह में सोख्ता गड्ढा बनाये गये। रिकॉर्ड संख्या में बनाए गए सोख्ता गड्ढो को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "सबसे अधिक सोख्ता गड्ढो का निर्माण (Most Rainwater Harvesting Structures Contracted)" के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया। यह ऐतिहासिक मुहीम कोरिया जिला की कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी जी (Ms. Chandan Sanjay Tripathi, Collecter Koriya) के निर्देश व देख रेख में पूर्ण हुआ। रिकॉर्ड की पुष...