Skip to main content

पिछ्ले 28 सालों से सुल्तान-ए-इंदौर एकता सेवा समिति कर रही अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार

समर्पण और त्याग की भावना के साथ हर सेवा सार्थक होती है और इसी भावना के साथ इंदौर की सुल्तान-ए-इंदौर एकता सेवा समिति (Sultan-E-Indore Ekta Seva Samiti) पिछ्ले 28 सालों से लगातार अज्ञात शवों का विधि पूर्वक अंतिम संस्कार कर रही है। अंतिम संस्कार हिन्दू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक है, इसे विधि पूर्वक कराना सनातन धर्म की समृद्धि के दिशा में एक महत्त्वपूर्ण योगदान है। यह अभिनंदन योग्य कार्य समाजसेवी श्री अशोक गोयल जी (Mr. Ashok Goyal, Social Worker) के दिशा निर्देशों से विगत 28 वर्षों से लगातार चल रहा है। जिसके कारण उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) द्वारा सम्मानित किया गया है।

12 जून 2025 को इंदौर के होटल सायाजी में आयोजित कार्यक्रम में सुल्तान-ए-इंदौर एकता सेवा समिति द्वारा 24 जनवरी 1997 से 12 मई 2025 के मध्य 11250 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। जिसकी पुष्टि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने की। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की सबसे बड़ी पहल (Largest Initiative of Cremating Unclaimed Dead Bodies)" के शीर्षक के साथ 'सुल्तान-ए-इंदौर एकता सेवा समिति' के नाम दर्ज किया गया है। अखंडधाम के महामण्डलेश्वर डाँ. स्वामी चेतन जी (Dr. Swami Chetan) एवं शनि मंदिर जूनी इंदौर के पुजारी पंडित श्री निलेश तिवारी जी (Pandit Mr. Nilesh Tiwari) के सानिध्य में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डाँ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei) ने समाजसेवी अशोक गोयल जी एवं उनके सहयोगी श्री जयदीप जोशी जी (Mr. Jaydeep Joshi), श्री नवनीत शुक्ला जी (Mr. Navneet Shukla), श्री राजकुमार मेहता जी (Mr. Rajkumar Mehta), श्री विजयेंद्र यादव जी (Mr. Vijayendra Yadav) तथा सुल्तान-ए-इंदौर एकता सेवा समिति के श्री करीम पठान जी (Mr. Kareem Pathan), श्री फिरोज पठान जी (Mr. Firoj Pathan), श्री अनिल महाजन जी (Mr. Anil Mahajan), श्री रिंकू ठाकुर जी (Mr. Rinku Singh), श्री हेमंत शर्मा जी (Mr. Hemant Sharma) एवं डाँ. अनिल महाजन जी (Dr. Anil Mahajan) को रिकॉर्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री हरि अग्रवाल जी (Dr. Hari Agrawal), श्री महेंद्र सोनगरा जी (Mr. Mahendra Songara), श्री मनोज वर्मा जी (Mr. Manoj Verma), श्री किशोर गोयल जी (Mr. Kishore Goyal), श्री गोविन्द अग्रवाल जी (Mr. Govind Agrawal), श्री शैलेन्द्र मित्तल जी (Mr. Shailendra Mittal), श्री सन्त राजानंद जी (Mr. Sant Rajanand) एवं संत श्री लक्ष्मण प्रभु जी (Mr. Lakshman Prabhu) उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत श्री रामबाबू अग्रवाल जी (Mr. Rambabu Agrawal), श्री संदेश खण्डेलवाल जी (Mr. Sandesh Khandelwal), श्री ओमप्रकाश नारेडा जी (Mr. Omprakash Nareda), श्री नरेश शर्मा जी (Mr. Naresh Sharma) एवं श्री सुशील सुरेका जी (Mr. Sushil Sureka) आदि ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के धार्मिक और सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे और अशोक गोयल जी और उनकी टीम का सम्मान किया एवं रिकॉर्ड बनने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ :- 





Other Links :- For the last 28 years, Sultan-e-Indore Ekta Seva Samiti is cremating unknown bodies, created a world record

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...