Skip to main content

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले ने हीमोग्लोबिन जाँच कर रचा इतिहास

एनीमिया स्क्रीनिंग, जिसे CBC या हीमोग्लोबिन टेस्ट  भी कहते हैं। यह हीमोग्लोबिन की मात्रा की जानकारी प्राप्त करने के लिए की जाती है। हीमोग्लोबिन की कमी कोई बीमारी नहीं है मगर इसकी कमी से शरीर में कमजोरी आती है। जिसके कारण इसकी जाँच कुछ समय के अंतराल में करा लेना चाहिए। इसी बात ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में एक ही दिन में हजारों की संख्या में महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जाँच की गई। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है।

26 जून 2025 को छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 'रक्त शक्ति अभियान (Rakt Shakti Abhiyan)' के तहत जिले के अलग-अलग जगहों में महिलाओं के लिए एनीमिया स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया था।जिसमें जिले की 13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 51727 महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जाँच कर विश्व कीर्तिमान बनाया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "महिलाओं के लिए सबसे बड़ा एनीमिया स्क्रीनिंग कैम्प (Largest Anemia Screening Campaign For Women)" के शीर्षक के साथ जिला प्रशासन के नाम दर्ज किया गया है। इस कैम्प को महिला एवं बाल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के सहयोग से जिला कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी जी (Ms. Leena Kamlesh Mandavi, District Collector) द्वारा निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Ms. Sonal Rajesh Sharma, Chhattisgarh Head, GBWR) मौजूद रहीं एवं रिकॉर्ड की घोषणा की। जिसके पश्चात उन्होंने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट जिला कलेक्टर को प्रदान किया।

 इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे जी (Ms. Namrata Anand Dongre, Additional Collector), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य जी (Mr. Surendra Prasad Vaidya), संयुक्त कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे जी ( Mr. Dileram Dahire, Joint Collector), SDM पेन्ड्रा रोड श्रीमती ऋचा चंद्राकर जी (Ms. Richa Chandrakar, SDM Pendra Road) एवं SDM मरवाही प्रफुल्ल रजक जी (Mr. Prafulla Rajak, SDM Marwahi), श्रीमती सीमा डेविड जी (Ms. Seema David), विभिन्न विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा - HB कोई बीमारी नहीं है। इसे खान-पान एवं जागरुकता से दूर किया जा सकता है। जिसके लिए जाँच के आकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है। जिनका हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से कम है, उनके लिए एक पृथक योजना बनाई जाएगी। कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने बताया यह 'बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ' एवं 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' से प्रेरित कार्य है।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ :-  

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...