Skip to main content

जिला पंचायत दुर्ग ने सोकपिट बनाने का बनाया विश्व कीर्तिमान

सोकपिट, जिसे सोख्ता गड्ढा भी कहते हैं। यह भूजल रिचार्ज का कार्य करता है। हालहि में छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जल संरक्षण के लिए सोकपिट बनाने का एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया। जिसके अंतर्गत महज 2 घंटे में दुर्ग जिला पंचायत के 1200 घरों में एक साथ सोकपिट बनाये गये।ये सोकपिट 2.5 * 2.5 * 2.5 फीट की संरचना में बनाया गया है। इसे बिना किसी शासकीय अनुदान के ग्रामीण जनसहभागिता से बनाया गया है, जो सामुहिक भागीदारी और पर्यावरणीय जागरूकता को दर्शाता है। लोगों के इस सामुहिक प्रयास को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है।

13 जून 2025 को छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत दुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के 1200 घरों में एक साथ सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे के बीच सोकपिट बनाये गये है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "वर्षा जल संचयन के लिए एक साथ खोदे गये सबसे अधिक सोख्ता गड्ढ़े (Most Soak Pits Dug Simultaneously For Rainwater Harvesting)" के शीर्षक के साथ जिला पंचायत दुर्ग को स्थान मिला। यह पहल जल संरक्षण कार्य को बढ़ावा देने के लिए 'मोर गाँव मोर पानी अभियान' के तहत किया गया है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से एशिया हेड डाँ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR), श्री सुबोध कुमार जी (Mr. Subodh Kumar) एवं छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल शर्मा जी (Ms. Sonal Sharma, Chhattisgarh Head, GBWR) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट जिला पंचायत CEO श्री बजरंग दुबे जी (Mr. Bajrang Dubey, CEO, Zila Panchayat Durg) को प्रदान किया।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ :- 



Other Links :-   जिला पंचायत दुर्ग ने सोकपिट बनाने का बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पायी जगह

Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

भक्तामर स्तोत्र के रचियता श्री मानतुंगाचार्य जी की वेशभूषा धारण कर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बिबवेवाडी, पुणे ने बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

जैन धर्म अपने अनुयायियों को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं ब्रम्हचर्य के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करता हैं, यह जैन धर्म के मूल सिद्धांत भी कहलाते हैं। जैन धर्म के  अनुयायी  अहिंसा एवं धर्म के प्रति विशेष रूप से समर्पित होते हैं। जैन धर्म में संतों एवं मुनियों का विशेष स्थान होता हैं। अनुयायी मुनियों को आचार्य एवं गुरु के रूप में पूजतें हैं और उन्हें अपना आदर्श मानतें हैं। जैन मुनि सांसारिक बंधनों को त्याग कर अपने जीवन में अहिंसा, तप और ध्यान के माध्यम से अध्यात्मिक उन्नति की दिशा में अपने जीवन को समर्पित कर देते हैं। अध्यात्म के इस मार्ग पर चलते हुए जैन मुनि अपने अनुयायिओं एवं शिष्यों को धार्मिक शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करते है। दिनांक 7 अक्टूबर 2023, को बिबवेवाडी, पुणे के श्रीमान रसिकलाल एम. धारीवाल स्थानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक बच्चों द्वारा जैन संत मानतुंग आचार्य जी की वेशभूषा धारण की गयी एवं उनके द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र का जाप भी किया गया। यह कार्यक्रम अनुष्ठान आराधिका श्री कुमुदलता जी महाराज सा (Anushthan Aradhika  Shri Kumudlata Ji Mah...