Skip to main content

जोधपुर बिग एफएम की 'बिग मिर्चीवड़ा पार्टी' ने रचा इतिहास बनाया विश्व कीर्तिमान

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, यहां हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान है, लोगों के रहन-सहन से लेकर खान पान भी हर राज्‍य का दूसरे राज्‍य से अलग है। सभी राज्यों के खाने का अपना अलग स्वाद है, जिसे दूसरे राज्यों के लोग भी खूब पसंद करते हैं और बड़े चाव से खाते हैं। राजस्थान की संस्कृति समृद्ध और विविधतापूर्ण है, राज्य के लोगों में इतिहास और परंपरा की गहरी समझ है। राजाओं की भूमि एक जीवंत और रंगीन राज्य है जहाँ परंपरा और संस्कृति साथ-साथ चलती है। राजस्थान अपने तीखे व्यंजनों के लिए जाना जाता है, जो उन लोगों के लिए एक स्वादिष्ट व्यंजन है जो अपने खाने में मसाले का आनंद लेते हैं। राजस्थान का जोधपुर अपनी यहां के पत्थरों और मिठाइयों के अलावा भी कई दूसरी चीजों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन सबसे ज्यादा अगर कोई प्रसिद्ध है तो वह है जोधपुर का मिर्ची बड़ा। जोधपुर आए और मिर्ची बड़ा ना खाएं ऐसा संभव नहीं है, कोई भी लोग जोधपुर आते है तो पहले जोधपुर का मिर्ची बड़ा खाते है, उसके बाद ही काम दूसरा करते है।

राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद उद्यान में 92.7 बिग एफएम (92.7 Big FM) एवं ओसवाल ग्रुप (Oswal Group) के संयुक्त तत्वाधन में "बिग मिर्ची बड़ा पार्टी" ( Big Mirch Vada Party) का आयोजन किया गया। इस आयोजन की विशेष बात यह यह थी कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने यहाँ एक साथ मिर्ची बड़ा खाया और साथ में मिर्ची बड़ा खाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया। "बिग मिर्ची बड़ा पार्टी" दौरान वहां उपस्थित 3500 से भी अधिक लोगों ने एक साथ मिर्ची बड़ा खाया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में "Most People Eating Mirchi Vada" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR ) द्वारा आयोजकों को प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जश्न का माहौल छा गया।

मिर्ची बड़ा जोधपुर का प्रसिद्ध स्नैक है, जिसे मिर्च में आलू की स्ट्फिंग भरकर तला जाता है। राजस्थानी मिर्च बड़ा मोटी कम तीखी मिर्च के अंदर भुने हुए आलू के मसाले को भरकर तैयार किए जाते हैं। शहर के लोगों एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों द्वारा यहाँ का मिर्ची बड़ा इतना पसंद किया जाता हैं कि यहाँ प्रतिदिन लगभग 3 लाख मिर्चीबड़े बिक जाते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...