Skip to main content

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में SVEEP के अंतर्गत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता और अम्ब्रेला रैली गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

लोकतांत्रिक देश में मतदान की अहम भूमिका होती है। लोकतंत्र में नागरिकों के लिए मतदान एक नागरिक कर्तव्य से भी अधिक है। वोट देने के अधिकार के माध्यम से किसी देश के नागरिक का प्रत्येक वोट उस देश के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाता है और उन नीतियों को प्रभावित करता है जो लोगों के कल्याण के लिए बनाई जाती हैं। वास्तव में, मतदान राष्ट्र की दिशा तय करता है और एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करता है जो आम जनता के वैकल्पिक दृष्टिकोण और आकांक्षाओं को पहचानती है। मतदान लोगों को उन निर्णयों में अपनी बात रखने का अधिकार देता है जो उनके जीवन को प्रभावित करते हैं। देश के बारे में लिए गए निर्णयों में अपनी राय रखने के लिए लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करना महत्वपूर्ण है और मतदान प्रक्रिया ऐसा करने के सबसे महत्वपूर्ण तरीकों में से एक है। मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान महत्वपूर्ण हैं, जिसका लक्ष्य अधिक लोगों को हमारे लोकतंत्र में भाग लेने और वोट देने के लिए प्रेरित करना है। 

लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से SVEEP के अंतर्गत देशभर में कई अभियानों एवं गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का जी (Mr. Remegeus Ekka, IAS) के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्रीमती रेना जमील जी (Ms. Rena Jamil, CEO, Zila Panchayat) के कुशल नेतृत्व में मतदाता जागरूकता हेतु जिले भर में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत फुटबॉल प्रतियोगिता, अम्ब्रेला रैली, बाहर रह रहे मतदाताओं को फोन लगा कर मतदान हेतु आमंत्रित करना जैसी कई गतिविधिया शामिल थी। अम्ब्रेला रैली के दौरान सैंकड़ों महिलाओं द्वारा आकर्षक एवं रंगीन छतरियों के साथ रेली निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Umbrella Rally" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 936 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता सर्वाधिक टीमों द्वारा भाग लिए जाने पर स्वीप तहत आयोजित इस प्रतियोगिता को "Most Team Participated in Football Tournament" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविज़नल सर्टिफिकेट जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Mrs. Sonal Rajesh Sharma, GBWR) द्वारा जिला कलेक्टर को प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विश्व कीर्तिमान स्थापित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का जी ने कहा कि स्वीप के तहत जिले के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय रही। उन्होंने बताया की इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य यह हैं कि अधिक से अधिक संख्या में लोग वोट देने के लिए मतदान केंद्र पधारें। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती  रेना जमील जी, जनपद सीईओ श्री रणवीर साय जी, जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं व आम नागरिक उपस्थित थे। 

विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का जी के मार्गदर्शन में SVEEP कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा में विभिन्न आयु वर्गों के मतदाताओं द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाकर मतदान जरूर करने का संदेश दिया गया। इस मतदाता जागरूकता अभियान में जिले के 14 हजार 703 मतदाताओं ने सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का निर्माण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Largest Vertical Human Chain" के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़: 






https://aajkijandhara.com/ lok sabha election गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया मतदाता जागरूकता का संदेश

https://hindi.oneindia.com/CG: बलरामपुर में मतदाता जागरूकता अभियान, प्रशासन और नागरिकों ने बनाये तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड

https://www.amarujala.com/बलरामपुर में वोटिंग अवेयरनेस: महिलाओं की स्वीप बैलून, अम्ब्रेला रैली को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड







Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...