Skip to main content

मुंगेली में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम "संकल्प पत्र महाअभियान" गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्‍वीप (SVEEP) के रूप में अधिक जाना जाता है। SVEEP का फुल फॉर्म Systematic Voters Education and Electoral Participation होता हैं। यह भारत के चुनाव आयोग की एक पहल है जिसका उद्देश्य मतदाता शिक्षा को बढ़ावा देना है, ताकि देश के नागरिकों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जा सके। SVEEP की शुरुआत 2009 में हुई थी, तथा इसका प्रमुख लक्ष्‍य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम का परिणाम है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान, मतदाता पंजीकरण लगातार बढ़ रहा है और युवा मतदाताओं और महिलाओं से अधिक भागीदारी के साथ मतदान के प्रतिशत बढ़ रहा हैं।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम "संकल्पपत्र महाअभियान" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव जी (Mr. Rahul Dev, IAS) के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग, मुंगेली द्वारा आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 1 लाख से भी अधिक लोगो द्वारा मतदान में शामिल होने एवं वोट डालने का संकल्प पत्र हस्ताक्षर कर वर्ल्ड रिकार्ड्स स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Most Inducive Pledge Forms Signed for Casting Vote" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Mrs. Sonal Rajesh Sharma, GBWR) द्वारा शहर के जिले के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 4 हजार से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर श्री राहुल देव जी को प्रदान किया गया। 

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम "संकल्पपत्र महाअभियान" के दौरान जिलेभर से आये शिक्षकों द्वारा मानव श्रंखला बनाकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान जुम्बा नृत्य, व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता को लेकर क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षकों को कलेक्टर श्री राहुल देव जी के द्वारा सम्मानित किया गया।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज:





  
Video Courtesy: Mungeli Dist

Video Courtesy: CGSamacharNews










Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...