Skip to main content

एक्यूपंक्चर नीडल्स का कलेक्शन कर डॉ. बी एस तनेजा जी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक्यू चीनी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब है पॉइंट। हमारे शरीर में कुल 365 एनर्जी पॉइंट होते हैं। इन पॉइंट्स पर बारीक सूई से पंक्चर (छेद) कर इलाज किया जाए तो एक्यूपंक्चर कहलाता है और अगर उन्हीं पॉइंट्स पर हाथ से या किसी इक्युपमेंट से दबाव डाला जाए तो एक्यूप्रेशर कहलाता हैं। एक्युपंचर थेरेपी मूल रूप से चीन में उपचार हेतु प्रयोग की जाने वाली प्राचीन विधि है। इसका प्रमाण प्रारंभिक चीनी अभिलेखों एवं चीनी ग्रंथों में मिलता है। इस तकनीक का उपयोग आमतौर पर दर्द से राहत के लिए किया जाता है। इसका उपयोग चीन और अन्य एशियाई देशों में सदियों से किया जा रहा है। एक्यूपंक्चर में शरीर के खास पॉइंट्स में बारीक सुई लगाई जाती हैं। इसका एक सेशन आमतौर पर 40-60 मिनट का होता है और एक बार में 15-20 पॉइंट्स पंक्चर किए जाते हैं। एक्युपंक्चर माइग्रेन, तनाव से होने वाले सिरदर्द, एंग्जाइटी, साइनस, अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस, चेहरे का लकवा, टॉन्सिल्स, आंख की बीमारी ऑप्टिक नर्व ऑट्रॉफी, पुराना जुकाम, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, आर्थराइटिस, बॉडी पेन, गैस, एसिडिटी, इनफर्टिलिटी और महिलाओं की दूसरी समस्याएं आदि में बहुत असरदार माना जाता है। इससे इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

उत्तर प्रदेश, नोएडा के डॉ. बी एस तनेजा जी (Dr. B S Taneja) एक विशिष्ट चिकित्सक हैं, जो एक्यूपंक्चर पद्धति के जरिए कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के विशेषज्ञ हैं। विगत चार दशकों से डॉ. तनेजा लोगों को एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति द्वारा इलाज कर स्वस्थ कर रहे हैं। डॉ. तनेजा जी के पास एक्यूपंक्चर चिकित्सा हेतु प्रयुक्त की जाने वाली 10,640 चिकित्सकीय सुईओं का विशाल संग्रहण हैं। अपने इस विशेष संग्रहण के लिए डॉ. बी एस तनेजा जी का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Collection of Acupuncture Needles" के शीर्षक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। डॉ. तनेजा जी के पास वो मरीज आते है, जिन्हें एलोपैथिक या अन्य किसी चिकित्सकीय विधाओं में इलाज करवाकर थक जाने के बाद भी रिजल्ट नहीं मिलता, एक्यूपंक्चर चिकित्सीय पद्धति में विशेष अनुभव व ज्ञान के चलते अब तक वे 50,000 से भी अधिक मरीजों का इलाज कर उन्हें राहत प्रदान कर चुके हैं।

डॉ. बी एस तनेजा जी नोएडा में स्थित अपने साइको -एक्यूपंक्चर एंड मेडिकेयर सेन्टर (Psycho-Acupuncture & Medicare Center, Noida) में सभी मॉर्डन सुविधाओं के साथ एक्युपंचर और साइकोलॉजी का उपयोग करके उन असाध्य रोग की चिकित्सा करते है जिनका इलाज सामान्यतः मुश्किल है। विषय में अद्भुत पकड़ के चलते डॉ. तनेजा जी को कई सम्मानों से विभूषित किया गया, कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एक्यूपंक्चर में असाधारण योग्यता तथा सराहनीय सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए इंडियन बोर्ड ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन्स द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्रीमती रेणुका चौधरी ऑनरेबल यूनियन मिनिस्टर ऑफ़ हेल्थ द्वारा प्रदान गया था। डॉ. बी एस तनेजा जी की प्रसिद्धि केवल नोएडा शहर में ही नहीं अपितु पूरे उत्तरप्रदेश में है।

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...