Skip to main content

उज्जैन के प्रसिद्ध छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर में आयोजित बुफे भोज एवं भारत दर्शन प्रदर्शनी को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में किया गया दर्ज

छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर, उज्जैन (Chhatreshwari Chamunda Mata Mandir, Ujjaiin) मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह मंदिर शहर के मध्य चामुण्डा माता चौराहे पर स्थित है। भक्तों का कल्याण करने वाली माता चामुण्डा को मंगलकरणी भी कहा गया है इसीलिए मंगलवार के दिन माता के दर्शन-पूजन का विशेष महत्व है। माना जाता है कि बारह मंगलवार तक लगातार छत्रेश्वरी चामुंडा माता के दर्शन करने से मनोकामना पूर्ण हो जाती है। यहां देवी मां छत्रेश्‍वरी और चामुंडा माता के रूप में विराजित हैं। मंदिर में देवी मां पूर्व दिशा की ओर मुख करके विराजी हैं।  चामुंडा माता मंदिर असंख्‍य भक्‍तों की आस्‍था का केंद्र है। इस मंदिर में शारदीय और चैत्र नवरात्र के अवसर पर विशेष पूजा और अनुष्‍ठान किए जाते हैं। 

वर्ष 2023 के समापन के साथ रविवार को उज्जैन मध्यप्रदेश स्थित छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर ने एक विशेष आयोजन किया गया। चामुंडा माता मंदिर समिति (Chamunda Mata Mandir Samiti) एवं लायंस ऑफ़ उज्जैन (Lions of Ujjain) की ओर से उन लोगों के लिए भोजन रखा गया जो निर्धन और वंचित वर्ग के हैं। मंदिरों में भोजन एवं प्रसाद का वितरण एक आम बात हैं किन्तु इस आयोजन की विशेषता यह थी की  यह एक बुफे भोज था। सामान्यतः जिस प्रकार शादी-समारोह जैसे कार्यक्रमों में  जिस प्रकार शाही व्यवस्था के साथ बुफे भोज का आयोजन किया जाता हैं, उसी प्रकार के भोज का आयोजन मंदिर समिति एवं लायंस ऑफ़ उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में निर्धन, बेसहारा एवं वंचित वर्ग के लोगो के लिए किया गया था। 31 दिसंबर रविवार को  पं. सुनील चौबे एवं पं. निखिल चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष  भोज को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Largest Buffet for Underprivileged Community" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। यह विशेष भोज पं. शरद चौबे जी के मार्गदर्शन एवं लायन ऑफ़ उज्जैन के श्री राजेंद्र शाह जी (MJF Lion District 3233 G2) के संयोजन में संपन्न करवाया गया। 


इस विशेष दिवस पर छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर समिति एवं द्वारा मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले भक्तों एवं श्रद्धालुओं को हिन्दू धर्म के प्रमुख मंदिरों एवं उनमे विराजित देवी देवताओं से अवगत करवाने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में प्रसिद्ध तीर्थ - सप्त पूरी, चार धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, इक्यावन शक्तिपीठ के साथ-साथ सम्पूर्ण उज्जैन शहर में स्थित मंदिरों में स्थित प्रतिमाओं की प्रतिकृतियों को प्रदर्शनी के रूप में सुसज्जित किया गया था। एक ही छत के निचे सम्पूर्ण देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करवाने वाली इस विशेष प्रदर्शनी को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Largest Exhibition of Hindu Pilgrimage Site Under One Roof" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) एवं  प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार शुक्ल जी (Mr. Manoj Kumar Shuka) द्वारा आयोजको को प्रदान किया गया। पं. सुनील चौबे, पं. निखिल चौबे एवं श्री विपुल शाह जी की देख-रेख में आयोजित चामुंडा माता मंदिर में लगी प्रदर्शनी "भारत दर्शन" (Bharat Darshan) में श्रद्धालुओं को कुल 89 हिन्दू धार्मिक स्थलों के दर्शनलाभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इससे पूर्व भी अगस्त 2022 में माँ छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति के माध्यम से सोमवार को शाही सवारी के अवसर पर अवसर पर श्रद्धालुओं को 30 क्विंटल साबूदाना खिचड़ी वितरित कर "Largest Distribution of Sago Khichdi" के शीर्षक के साथ  वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवाया था।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ : 

Video Courtesy: Chitransh News

Video Courtesy: Khabar Madhya Pradesh


Facebook Post - Dr. Mohan Yadav (Chief Minister, Madhya Pradesh )



Facebook Post - Jansampark Madhya Pradesh








फोटो गैलेरी: 


Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...