Skip to main content

सर्वाधिक महिलाओं ने एक साथ महाराष्ट्रियन लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर बनाया विश्व कीर्तिमान

नृत्य एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से लोग अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करते हैं। नृत्य करना न सिर्फ मनोरंजन है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। यह आपके शरीर को फिट और मजबूत रखने में मदद करता है। भारतीय संस्कृति एवं धर्म के तार आरंभ से ही नृत्यकला से जुड़े हैं। नृत्यकला प्रदर्शन मनोरंजन से के साथ-साथ संस्कृति का प्रचारक भी होता हैं। भारत देश के महाराष्ट्र राज्य में किये जाने वाले लोक नृत्य एक अद्वितीय सांस्कृतिक अनुभव को दर्शाते है। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग लोक नृत्य हैं जो उनकी स्थानीय सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं जैसे कोल्हापुर का तामाशा, पुणे की लावणी, कोंकण की फुगड़ी, कोली, जोगवा, गोंधल आदि अपने विशेष शैली और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इन नृत्य कलाओं का प्रदर्शन दर्शकों को एक अनूठे सांस्कृतिक सफर में ले जाता है, जहां संगीत, नृत्य, और कला का अद्वितीय संगम होता है।

महाराष्ट्र के दोंडाईचा में नटराज डांस स्टूडियो (Natraj Dance Studio) के श्री विकास श्रवण बाटुंगे जी (Mr. Vikas Shrvan Batunge) द्वारा "दोंडाईचा जोगवा महोत्सव" (Dondaicha Jogawa Mahotsav) का आयोजन किया गया। विक्की सर के नाम से मशहूर श्री विकास बाटुंगे जी द्वारा आयोजित इस महोत्सव में लगभग 1000 महिलाओं द्वारा महाराष्ट्रियन लोकनृत्य जैसे लावणी, गोंदल और जोगवा का प्रदर्शन किया गया। महिलाओं द्वारा किये गए इस अद्भूत नृत्य प्रदर्शन को अन्तराष्ट्रीय संस्था गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Most People Performing Maharashtrian Traditional Dance" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के समक्ष नटराज डांस स्टूडियो के श्री विकास श्रवण बाटुंगे जी एवं उनकी टीम को प्रदान किया। 1000 महिलाओं द्वारा महाराष्ट्रियन लोकनृत्य लावणी, गोंदल और जोगवा का प्रदर्शन बिना रुके 25 मिनट तक किया गया। 

नटराज डांस स्टूडियो एवं महिलाओं द्वारा इस समारोह में नृत्य प्रदर्शन करने के लिए एक वर्ष पूर्व से ही अभ्यास प्रारंभ कर दिया था। सालभर की लगन और मेहनत से तैयार किये गए इस 25 मिनट के लोकनृत्य प्रदर्शन ने कार्यक्रम के उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। दोंडाईचा में आयोजित "दोंडाईचा जोगवा महोत्सव" कार्यक्रम का उद्घाटन  बैंक ऑफ़ बड़ोदा, दोंडाईचा की श्रीमती वैशाली सोनवणे जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष फाउंडेशन के संस्थापक श्री संदिय सुभाष वाघ जी द्वारा की गई।  महाराष्ट्र टीचर्स एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष श्रीमती शुभांगी पाटिल, सम्मानी सेवाभावी संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष श्रीमती मृणालिनी बगल जी, फिल्म अभिनेत्री श्रीमती किरण के. राव और श्रीमती संदेशा पाटिल जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती पूजा खडसे जी, श्रीमती मोनिका माणिक जी, डाॅ. अश्विनी भामरे जी, श्रीमती मोनिका तोरावणे जी, श्रीमती वंदना ठाकरे जी, श्रीमती आशा पाटिल जी, श्रीमती जयश्री चित्ते जी, श्रीमती मंजूषा सदाराव जी, श्रीमती माधवी चव्हाण जी, श्रीमती रीना निकुंभे जी, श्रीमती सुवर्णा सोनवणे जी, श्रीमती निशा बटुंगे जी, श्रीमती शिवानी बटुंगे जी, श्रीमती अरुणा मालके जी, श्रीमती योगिता इंद्रेकर जी, श्री जयकिशन बटुंगे जी, श्री प्रीतेश गागड़े जी, श्री महेश इंद्रेकर जी, श्री गणेश इंद्रेकर जी, श्री सागर वाल्हे जी, श्री सिद्धार्थ नागरले जी का विशेष सहयोग रहा।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़: 



Video Courtesy: Times Now Marathi 

Video Courtesy: Talent Unlimited



Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक अवसंरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण क्षेत्र की अब तक की सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी उपलब्धियों में से एक को साकार कर इतिहास रच दिया। कंपनी ने अहमदाबाद स्थित विश्व उमिया धाम मंदिर (Vishv Umiya Dham Temple) के लिए धार्मिक अवसंरचना हेतु अब तक का सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अद्वितीय उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उपलब्धि के आंकड़े ● निरंतर कास्टिंग अवधि: 54 घंटे लगातार कार्य ● कंक्रीट की मात्रा: लगभग 24,100 घन मीटर विशेष रूप से तैयार किया गया ECOMaxX M45 लो-कार्बन कंक्रीट ● राफ्ट के आयाम: लगभग 450 फुट × 400 फुट × 8 फुट ● मानव संसाधन एवं उपकरण: 600 से अधिक अभियंता और कुशल श्रमिक, 285 ट्रांजिट मिक्सर तथा 26 बैचिंग प्लांट्स का उत्कृष्ट समन्वय ● जिस संरचना को सहारा देना है: यह कार्य जगत जननी माँ उमिया मंदिर (504 फुट ऊँचा, 1,500 से अधिक धर्म स्तंभों सहित विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर) के लिए किया गया। इतना कठिन क्यों था यह कार्य : इतने बड़े पैमाने पर राफ्ट कास्टिंग...