Skip to main content

दक्षिण भारत के सबसे बड़े फूड एक्सपो "जीतो फूड एंड वेलनेस स्टोरी" में रचे दो विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

दुनिया भर में कप केक (Cup Cake) आज विशेष स्नेक्स या डेज़र्ट के रूप में उपयोग में लाये जाते हैं। जो बच्चों से लेकर बूढों तक हर किसी का पसंदीदा एक मुलायम सा स्वादिष्ट व्यंजन हैं। कप केक बनाने की शुरुआत ब्रिटेन में 19वीं सदी के आसपास हुई थी तब से लेकर लेकर आज तक यह छोटे-छोटे केक्स लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। पश्चिमी देशों में अधिकतर उत्सव जैसे शादी, क्रिसमस या किसी अन्य पारिवारिक में कार्यक्रम केक एक महतवपूर्ण स्थान रखतें हैं। आज ये भारत मे भी बहुत पसंद किये जाते है। आज के समय दुनिया भर में कप केक्स कई फ्लेवर्स में बनाये जाते हैं जिनमें से वनिला, चोकलेट, रेड वेलवेट आदि फ्लेवर्स काफी मशहूर हैं। कप केक का डेकोरेशन भी महत्वपूर्ण होता है, इन्हें बटरक्रीम, फॉन्डेंट, चॉकलेट चिप्स, फ्रूट, और नट्स के टॉपिंग्स के साथ भी काफ़ी पसंद किया जाता हैं।


देशभर में विभिन्न संस्कृतिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए मानी संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (Jain International Trade Organization, JITO) की अनुषागिक शाखा "जीतो चेन्नई लेडीज विंग " (JITO Chennai Ladies Wing ) द्वारा आयोजित दक्षिण भारत के सबसे बड़े फूड और वेलनेस ट्रैड शो "द फूड एंड वेलनेस स्टोरी" (The Food & Wellness Story) का आयोजन चेन्नई में दिनांक 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर 2023 को रानी मेय्याम्मई हॉल, एग्मोर में किया गया। इस शो का उद्देश्य खाद्य और पोषण सम्बन्धी उत्पादन व्यवसायों को बढ़ावा देकर उनसे सम्बंधित नई टेक्नोलॉजी, आधुनिक गेजेट्स एवं अन्य क्षेत्रों जुड़े नए उद्यमों को एक अद्वितीय मंच प्रदान करना रहा। यहाँ व्यंजनों की स्टॉल के साथ एक से बढकर एक जायकों का एक मेला जैसा लगाया गया। इस अद्भूत फूड एक्सपो में दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किये गए जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा एक घंटे में सर्वाधिक कप केक्स डेकोरेट कर "Most Cupcakes Decorated in One Hour" विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। इसी सिलसिले को कायम रखते हुए 25 महिलाओं के समूह द्वारा सबसे कम समय में 1000 कप केक्स डेकोरेट किये गए जिसे "Fastest Feat of Decorating One Thousand Cupcakes" के शीर्षक के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया। दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट कार्यक्रम में उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रतिनिधि श्री वेदांश सोनी जी (Mr. Vedansh Soni, GBWR) द्वारा प्रदान किये गए। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) ने जीतो लेडीज विंग, चेन्नई का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित होने पर शुभकामना प्रेषित की।    

"द फूड एंड वेलनेस स्टोरी" कार्यक्रम में दो-दो विश्व कीर्तिमान स्थापित होने पर पूरे कार्यक्रम स्थल पर हर्ष का माहौल हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित JITO चेन्नई के चेयरमैन श्री रमेश दुग्गर जी, श्री नेहल शाह जी, श्री नरेश जैन जी ने संयोजक श्रीमती रीना शाह जी, श्रीमती अंजना अरुण जी, श्रीमती समता भटेरा जी एवं शेफ पूनम अंकुर जी को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने की बधाई दी। सुहाना मसाला के सहयोग से आयोजित इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने, उन्हें मार्गदर्शित करने के साथ साथ उनके कौशल का विकास करना था। एक्सपो के माध्यम से अर्जित आय छोटे पैमाने पर स्टार्टअप शुरू करने वाली महिलाओं को महत्वपूर्ण प्रारंभिक सहयता राशी प्रदान करने के लिए समर्पित होगी।

Video Courtesy: Talent Unlimited


फोटो एवं मीडिया गैलेरी -




Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...