Skip to main content

द मेकअप प्राइड फेस्टिवल गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

मेकअप एक ऐसी कला है, जिससे खूबसूरती भी निखरती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। मेकअप व्यक्ति को अपनी सुंदरता बढ़ाने एवं खुद को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। चाहे वह रोजमर्रा का लुक हो या विशेष आयोजन हेतु श्रंगार करना हो, मेकअप में आत्मविश्वास बढ़ाने और भावनाओं को व्यक्त करने की शक्ति होती है। अपने पास मौजूद रंगों, ब्रशों और उत्पादों के पैलेट के साथ, मेकअप आर्टिस्ट चेहरे को तराशते हैं, हाइलाइट करते हैं और चेहरे को नया रूप प्रदान करते हैं, जिससे मेकअप की अनूठी विशेषताएं उजागर होती हैं। मेकअप का मतलब सिर्फ खामियों को छुपाना नहीं है; वरन सुन्दरता की अभिवृद्धि, आत्म-अभिव्यक्ति और अपने रूप पर प्रयोग करने का एक माध्यम भी है। 

भारत देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के अभय प्रशाल स्पोर्ट्स क्लब में जे सी मार्केटिंग (J. C.  Marketing) द्वारा "The Makeup Pride Festival" का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत रेम्प शो, ब्यूटी एक्सिबिशन के साथ-साथ लाइव मेकअप शो (Live Makeup Show) का भी आयोजन किया गया। इस शो की खास बात यह थी कि यहाँ प्रदेश भर से आये 156 मेकअप आर्टिस्टों ने एक साथ लाइव मेक-अप परफॉर्म किया, अन्य शब्दों में कहें तो सभी 156 आर्टिस्टों द्वारा एक साथ एक ही स्थान पर 156  मॉडल्स का लाइव मेकअप किया गया। सर्वाधिक मेकअप आर्टिस्टों द्वारा एक ही स्थान पर मेकअप परफॉर्म करने की उपलब्धि हासिल करने के कारण गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा इस कार्यक्रम को "Most Makeup Artist Performing Makeup Simultaneously" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया, जिसका सर्टिफिकेट कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei) द्वारा J. C.  Marketing के डायरेक्टर श्री उमेश पुरोहित जी (Mr. Umesh Purohit) को प्रदान किया।

कार्यक्रम में जास्मिन ब्यूटी केयर की संस्थापक श्रीमती उर्वशी दवे जी (Mrs. Urvashi Dave) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। "The Makeup Pride Festival" को सफल बनाने के लिए श्रीमती उमा पुरोहित जी (Mrs. Uma Purohit), यूरोप गर्ल कॉस्मेटिक्स (Europe Girl Cosmetics), इंदौर ब्यूटिशियन ऐसोसिएशन (Indore Beautician Association), इंदौर पार्लर प्रोडक्ट वेलफेयर एसोसिएशन (Indore Parlor Products Welfare Association- IPPWA) का विशेष सहयोग रहा। विश्व कीर्तिमान की घोषणा पर सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों में बहुत ही हर्ष का माहौल था। जे.सी. मार्केटिंग द्वारा स्थापित किया गया यह दूसरा विश्व कीर्तिमान हैं। इससे पूर्व जुलाई 2022 में जे.सी. मार्केटिंग द्वारा "Largest Bridal Fashion Show" के शीर्षक के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया था, इस अनूठे फैशन शो में 108 मॉडल्स द्वारा दुल्हन के परिधान और मेकअप के साथ रेम्प वॉक किया गया था। जे.सी. मार्केटिंग द्वारा अपनी स्थापना के बाद बहुत तेजी से प्रगति की है एवं नित नए एवम् इनोवेटिव आइडिया से फैशन एवं ब्यूटी जगत मे एक नया मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम में उपस्थित मेकअप आर्टिस्ट सहित सभी लोगों ने सफल आयोजन एवं विश्व रिकॉर्ड बनने पर जे.सी. मार्केटिंग के पुरोहित जी को बधाई दी।

Video Courtesy: Talent Unlimited


अन्य लिंक -




फ़ोटो गैलेरी -  










Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...