Skip to main content

Posts

भिलाई में 50+ आयु की महिलाओं और पुरुषों के मध्य हुई अनोखी क्रिकेट प्रतियोगिता में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट एक विश्व प्रसिद्ध खेल है। भारत में इसकी लोकप्रियता सबसे अधिक है। कहते हैं क्रिकेट युवाओं का खेल है। मगर ऐसी ही रूढ़िवादी विचारधारा को तोड़ते हुए समाजसेविका श्रीमती अंजू साहू जी (Ms. Anju Sahu, Social Worker) ने कुछ ऐसा कर दिखाया है। जिसके वज़ह से उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है। उन्होंने आम पुरुष वर्सेस महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। शक्ति प्रवाह उड़ान एक मंजिल संस्था के माध्यम से अंजू साहू जी पिछले 27 वर्षो से लगातार समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद एवं संस्कृतिक जागरुकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य भी कर रहीं हैं।  19 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के भिलाई की निवासी समाजसेविका अंजू साहू जी ने इतिहास में पहली बार आम लोगों के लिए महिला वर्सेस पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी 50 वर्ष से अधिक आयु के थे। जिसके कारण इस प्रतियोगिता को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला। इसे रिकॉर्ड बुक में "आम लोगों के लिए पहला पुरुष वर्स...

बालोद के धीरज शर्मा ने भुजंगासन कर रचा इतिहास

योग एक ऐसी प्रक्रिया है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए की जाती है। यह किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। योग के लगातार अभ्यास से शरीर में लचीलेपन और ऊर्जा की वृद्धि होती है। योग के माध्यम से दुनिया भर में लोगो ने कई प्रकार के विश्व रिकॉर्ड बनाये है और ऐसा ही कुछ किया है बालोद के वरिष्ठ योग शिक्षक धीरज शर्मा ने। जिन्होंने भुजंगासन करते हुये विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है। भुजंगासन जिसे कोबरा पोज (Cobra Pose) भी कहते हैं, यह पेट के बल लेट कर किया जाता है। यह कई प्रकार की शारीरिक परेशानियों के लिए आरामदायक है। 24 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ के बालोद के रहने वाले वरिष्ट योग शिक्षक श्री धीरज शर्मा जी (Mr. Dheeraj Sharma, Sinior Yoga Teacher) ने एक घंटे में एक हजार छः सौ एक्तालिस (1641) बार भुजंगासन (कोबरा पोज) कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। जिसे रिकॉर्ड बुक में "एक घंटे में सबसे अधिक बार भुजंगासन योग ( Most Bhujangasana Yoga Sets Performed in One Hour )" के शीर्षक के साथ धीरज शर्मा के नाम दर्ज किया गया है। गोल्डन ब...

करेंसी नोट संग्रह कर रितेश जैन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

 करेंसी नोटों का संग्रह एक आकर्षक शौक है। जो लोगों को दुनिया भर की मुद्राओं और उनके इतिहास के बारे में जानने का अवसर प्रदान करता है। यह शौक ज्ञान, संस्कृतिक प्रशंसा और संग्रह के आनंद का रूप है। ऐसा ही कुछ शौक उड़ीसा के श्री रितेश जैन जी (Mr. Ritesh Jain) को भी है। जिन्होंने आजादी के बाद के जारी किये हुए तमाम गवर्नर द्वारा हस्ताक्षरित करेंसी नोटों को संग्रहित किया है।जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है। 21 जनवरी 2023 तक में उड़ीसा के रितेश जैन ने आजादी के बाद RBI द्वारा जारी किये गये 23 गवर्नरों द्वारा हस्ताक्षरित करेंसी नोटों का संग्रह किया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय बैंक के अधिकांश गवर्नरों द्वारा हस्ताक्षरित मुद्रा नोटों का संग्रह (Collection of Currency Notes Signed By Most Numbers of Governors of The National Bank Since Independence)" के शीर्षक के साथ रितेश जैन के नाम दर्ज किया गया है। रितेश जैन ने अब तक में सात सौ उन्चास (749) विभिन्न प्रकार के करेंसी नोटों का संग्रह किया है। गोल...

जनभागीदारी कर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले ने रचा इतिहास

सोख्ता गड्ढा, एक ऐसी भूमि संरचना है, जो वर्षा जल या अपशिष्ट जल को इकट्ठा करने और जमीन में सोखने के लिए बनाई जाती है। यह भूजल को रिचार्ज करने और जल भराव को रोकने मे मदद करता है। हालहि में एक ऐसा ही कार्य जल मंत्रालय के "कैच द रैन (Catch The Rain)" अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोख्ता गठ्ठा बनाए गए। अलग अलग जगहों पर बनाए गए ये गड्ढे विश्व रिकॉर्ड बनकर उभरें। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है। 29 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में "कैच द रैन (Catch The Rain)" अभियान के तहत जिला कलेक्टर के निर्देश से जगह जगह में सोख्ता गड्ढा बनाये गये। रिकॉर्ड संख्या में बनाए गए सोख्ता गड्ढो को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "सबसे अधिक सोख्ता गड्ढो का निर्माण (Most Rainwater Harvesting Structures Contracted)" के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया। यह ऐतिहासिक मुहीम कोरिया जिला की कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी जी (Ms. Chandan Sanjay Tripathi, Collecter Koriya) के निर्देश व देख रेख में पूर्ण हुआ। रिकॉर्ड की पुष...

भोपाल में एंटी तंबाकू शपथ समारोह में बना विश्व कीर्तिमान

तंबाकू एक ऐसा नशा है जिसकी लत लग जाये तो आसानी से नहीं छूटती और यह एक बुरी लत है। तंबाकू के लगातार सेवन से मुख कैंसर का खतरा होता है,जिसकी वज़ह से 10 में से 8 लोग मौत के मुख मे समा जाते है। तंबाकू जैसी बुरी आदत से बचने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एंटी तंबाकू शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Golden Book of World Record) में भी दर्ज किया गया है। 23 मई 2025 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल वेल्फेयर स्माइल फाउंडेशन (Global Welfare Smile Foundation) और मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त प्रयास से एंटी तंबाकू शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हर घर - हर ऑफिस में तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। जिसमें अलग - अलग जगह पर रिकॉर्ड संख्या में लोगों को शपथ दिलाया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "सबसे अधिक लोगों द्वारा तंबाकू सेवन न करने की शपथ (Most People Pledged To No Tobacco)" के शीर्षक के साथ ग्लोबल वेल्फेयर स्माइल फाउंडेशन एवं डेनेसिया के नाम दर्ज किया गया। इस मुहीम को सफल बनाने में कई गवर्नमेंट एवं प्...

योगा करके बी. के. सिनचना ने रचा विश्व कीर्तिमान

  योग शब्द एक संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है जोड़ना या एकत्र करना। योग को लगातार करने से शारीरिक एवं मानसिक दोनों की क्षमता में वृद्धि होती है, साथ ही यह आध्यात्म से भी जोड़ता है। योग शरीर को लचीला और फुर्तीला बनाने में मदद करता हैं। योग के मदद से लोग कई प्रकार के अद्भुत कारनामे करते हैं। ऐसे ही कुछ कारनामे करके दिखाया है बी. के. सिनचना(B. K. Sinchana) ने, जो केवल 11 वर्ष की हैं। इनके इन कारनामों की वज़ह से इनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड(Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है।    12 मार्च 2025 को मादिकेरी की रहने वाली महज 11 वर्ष 02 माह की लड़की बी. के. सिनचना ने अपने योग का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए। बी. के. सिनचना ने रिकार्ड के क्रम में पहला रिकार्ड 1 मिनट मे तिर्यंग मुखोत्तानासन पोज में 15 मीटर चलकर रिकार्ड बुक में "तिर्यंग मुखोत्तानासन योग मुद्रा में सबसे लंबी दूरी तय की गई (Longest Distance Traveled In Tiryang Mukhottanasana Yoga Pose in One Minute)" के शीर्षक के साथ बनाया। इसी क्रम में बी. के. सिनचना ने मृग मुखासन योग ...

इंदौर में ली गई संविधान के पालन की शपथ, वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज

संविधान देश का सर्वोच्च कानून होता है। जो देश को सुचारू ढ़ंग से चलाने में सहायता करता हैं। भारत का संविधान लिखित संविधान हैं। जिसे डाँ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bheemrao Ambedkar) द्वारा लिखा गया है। हाल ही में इंदौर के इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ (Indore Institute of Law) में संविधान के महाकुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत, जो डाँ. अंबेडकर के जंयती के दिन मनाया गया, उपस्थित लोगों द्वारा संविधान के पालन का शपथ लिया गया।  14 अप्रैल 2025 जिस दिन को संविधान के निर्माता डाँ. भीमराव अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है, को इंदौर के इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ द्वारा आयोजित संविधान के महाकुंभ कार्यक्रम में आम नागरिकों को संविधान के पालन की शपथ दिलाई गई। जिसमें लगभग 1000 लोगों द्वारा शपथ लिया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Golden Book of World Record) में "अधिकांश लोगों द्वारा संविधान के पालन की शपथ (Most People Pledged To Uphold The Constitution) " के शीर्षक के साथ डाँ. अक्षय कांति बंम जी (Dr. Akshay Kanti Bam) के नाम दर्ज किया गया। रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के ...