Skip to main content

भोपाल में एंटी तंबाकू शपथ समारोह में बना विश्व कीर्तिमान

तंबाकू एक ऐसा नशा है जिसकी लत लग जाये तो आसानी से नहीं छूटती और यह एक बुरी लत है। तंबाकू के लगातार सेवन से मुख कैंसर का खतरा होता है,जिसकी वज़ह से 10 में से 8 लोग मौत के मुख मे समा जाते है। तंबाकू जैसी बुरी आदत से बचने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एंटी तंबाकू शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Golden Book of World Record) में भी दर्ज किया गया है।

23 मई 2025 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल वेल्फेयर स्माइल फाउंडेशन (Global Welfare Smile Foundation) और मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त प्रयास से एंटी तंबाकू शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हर घर - हर ऑफिस में तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। जिसमें अलग - अलग जगह पर रिकॉर्ड संख्या में लोगों को शपथ दिलाया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "सबसे अधिक लोगों द्वारा तंबाकू सेवन न करने की शपथ (Most People Pledged To No Tobacco)" के शीर्षक के साथ ग्लोबल वेल्फेयर स्माइल फाउंडेशन एवं डेनेसिया के नाम दर्ज किया गया। इस मुहीम को सफल बनाने में कई गवर्नमेंट एवं प्राईवेट आर्गनाइजेशन का सहयोग रहा। जिसका नेतृत्व ग्लोबल वेल्फेयर स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्ष डाँ. पूजा त्रिपाठी जी (Dr. Poja Tripathi,President, Global Welfare Smile Foundation) ने किया।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दिन आयोजित इस एतिहासिक समारोह में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी (Mr. Rajendra Shukla, Deputy Chief Minister and Health Minister of Madhya Pradesh) एवं भोपाल की महापौर श्री मति मालती राय (Ms. Malti Rai, Mayor of Bhopal) अपने पार्षदों के साथ जुड़ी। इस अवसर पर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) एवं टोबेको कंट्रोल प्रोग्राम (Tobacco Control Program) जैसी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह जी (Mr. Kaushalendra Vikram Singh, Collector of Bhopal), नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण सिंह जी (Mr. Harendra Narayan Singh, Municipal Corporation Commissioner), IISER डायरेक्ट डाँ गोवर्धन दास जी (Dr. Goverdhan Das, IISER Direct), परियोजना अधिकारी श्री स्वप्नेश शर्मा जी (Mr. Swapnesh Sharma, Project Officer), श्री राम तिवारी जी (Mr. Ram Tiwari), श्री हर्ष मित्तल जी (Mr. Harsh Mittal) शामिल हुए और विश्व कीर्तिमान की शुभकामनाएं भी दी।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ :-


Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...