Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2024

पर्यावरण संरक्षण के लिए इंदौर के सैकड़ों बच्चों ने सीड बॉल्स बनाकर रचा विश्व कीर्तिमान

कल्पना कीजिए कि अगर पेड़ वाईफाई सिग्नल देते तो हम कितने सारे पेड़ लगाते, शायद हम ग्रह को बचाते। बहुत दुख की बात है कि वे केवल ऑक्सीजन का सृजन करते हैं। कितना दुखद है कि हम प्रौद्योगिकी के इतने आदी हो गए हैं कि हम अपने पर्यावरण पर होने वाले हानिकारक प्रभावों की अनदेखी करते हैं। पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों में से एक है। अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और सही ढंग से जीवन यापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, और बढ़ती जनसंख्या के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता का ह्रास, और जल संकट जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए वृक्षारोपण एक प्रभावी और आवश्यक उपाय है।वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करता है बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता को भी सुधारता है। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षरोपण की कई तकनीको का उपयोग किया जाता हैं परन्तु सीड बॉल या सीड बम तकनीक के माध्यम से आसन एवं प्रभावी तरीके से वृक्षारोपण किया जा सकता हैं। यह जैवि

योगी श्री महिपाल कमेड़िया जी के नाम दर्ज हैं योग के क्षेत्र में कई विश्व कीर्तिमान

योग, एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को बढ़ावा देता है। यह केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि जीवन की एक शैली है जो व्यक्ति को आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति की ओर ले जाती है। योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त बनता है।  योग, जो आपके शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मदद करता है, आपके जीवन जीने के तरीके को भी बदलता है। योग को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने से आप सकारात्मक जीवनशैली अपना सकते हैं। योग तनाव हार्मोन के शारीरिक प्रभावों को कम करता है, विश्राम को प्रोत्साहित करता है और रक्तचाप को कम करता है, हृदय गति में सुधार करता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है और पाचन की प्रक्रिया में सुधार करता है। योग अवसाद, अस्थमा, चिंता और थकान के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। योग दर्द को कम करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से योग आसन करने से आपका शरीर लचीला बनता है। जसाई मिलिट्री स्टेशन में सिविल डिफेंस कार्मिक योगी श्री महिपाल कमेड़िया जी (Mr. Mahipal Kamediya) योग के क्षेत्र म

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ इस्कॉन प्रचार केंद्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा अमृतमहोत्सव

भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक मानी जाती है। इसी संस्कृति के माध्यम से संसार को आध्यात्मिकता का प्रकाश प्राप्त हुआ। हमारे जीवन का संचालन आध्यात्मिक आधारभूत तत्वों पर टिका हुआ है भारत में खान-पान, सोना बैठना, जन्म-मरण, यात्रा, विवाह, तीज-त्यौहार आदि उत्सवों का निर्माण भी आध्यात्मिक बुनियादों पर है। जीवन का ऐसा कोई भी पहलू नहीं है, जिसमें आध्यात्म का समावेश न हो, या जिस पर पर्याप्त चिन्तन या मनन न हुआ हो। अध्यात्म ही भारतीय संस्कृति का आधार है। जिसका अर्थ है अधि+आतम अधि मतलब अध्यन व आत्म मतलब आत्मा को जानना। ईश्वर का दर्शन करके ही हम अपनी अंतर आत्मा में सांस्कृतिक चेतना को जगा सकते हैं।आध्यात्मिक जीवन सबसे अच्छा जीवन माना गया है। जब हम एक समय के बाद दुनियादारी में काफी उलझ जाते हैं और फिर हम कई साधु-संतों या महापुरुषों से मिलते हैं, तो हमें ज्ञात होता है कि यह उलझन ही हमारी समस्या का जड़ है। ऐसे वक़्त पर धार्मिक कथाएं हमे आध्यात्मिकता की ओर रुख कराती हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कहानियाँ हमें आत्मा से परमात्मा की ओर प्रवाहित करने का काम करती है। हमारे जीवन में आध