Skip to main content

ताड़ासन योग और उससे जुड़े कुछ रोचक वर्ल्ड रिकार्ड्स

शरीर के सभी अंगों की सेहत और आंतरिक व बाहरी तौर पर शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक खानपान, अच्छी जीवन शैली को अपनाना चाहिए। इसके साथ ही योगासनों का अभ्यास भी मानसिक और शारीरिक सेहत को बेहतर बनाता है। अलग-अलग तरह की योग क्रियाएं हैं जो शरीर के अलग अलग अंगों की सेहत के लिए लाभकारी है। इन्हीं योगासनों में से एक ताड़ासन है। ताड़ासन, जिसे "माउंटेन पोज़" भी कहा जाता है, योग का एक बुनियादी लेकिन महत्वपूर्ण आसन है। यह आसन न केवल शारीरिक संतुलन और मजबूती को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक जागरूकता को भी सुधारता है। ताड़ासन का नाम संस्कृत शब्द 'ताड़' से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'पर्वत'। इस आसन का अभ्यास शरीर को स्थिर और संतुलित करने में मदद करता है, जैसे कि एक पर्वत स्थिर और मजबूत होता है। ताड़ासन योग बेशक दिखने में काफी आसान लगता हो, लेकिन यह काफी प्रभावी होता है। इस मुद्रा में विविधता लाकर इसके लक्ष्य और प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है। तेजी से हाइट बढ़ाने, शरीर का पोस्चर सही रखने, थकान को दूर करके एनर्जी बढ़ाने, मांसपेशियों को आराम देने, रक्त प्रवाह में सुधार के लिए ताड़ासन योग काफ़ी उपयोगी साबित होता हैं। इसका नियमित अभ्यास व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है और उसे स्वस्थ, संतुलित और आत्मिक रूप से समृद्ध बना सकता है।

ताड़ासन योग के क्षेत्र में कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किये गए-

  • स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस जिसे पुरे भारतवर्ष में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता हैं। इस अवसर पर नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) द्वारा जौनपुर, उत्तर प्रदेश के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगगुरु स्वामी रामदेव जी (Swami Ramdev) के मार्गदर्शन में 79,300 लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ ताड़ासन कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Most People Performing Tadasana Yoga" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले भर के विभिन्न योग शिविरों में कुल 2,46,677 लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ ताड़ासन कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Most People Performing Tadasana Yoga (Multiple Location)" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संस्था सक्षम छत्तीसगढ़ प्रान्त द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 307 दिव्यांग लोगो द्वारा एक साथ ताड़ासन योग कर विश्व किरित्मान स्थापित किया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Most People Performing Tadasana Yoga" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग गुरु स्वामी महेश योगी जी के मार्गदर्शन में दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट एवं दिव्य योगपीठ अयोध्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री उत्तम अग्रहरि जी (Mr. Uttam Agrahari) ने 2 घंटे 2 मिनट तक ताड़ासन योग मुद्रा में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Longest Performance of Tadasana Yoga" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में श्री रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 13 वर्षीय नन्ही अहाना कौशल (Aahana Kaushal) ने 21 मिनट तक ताड़ासन योग मुद्रा में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Longest Performance of Tadasana Yoga" शीर्षक के साथ यंग अचीवर्स: फिमेल केटेगिरी वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

विजयचंद्र सागर जी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: सबसे कम उम्र में लगातार 100 प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध रूप से दिए

अद्भुत स्मरण शक्ति, मेधा और आध्यात्मिक साधना का परिचय देते हुए आचार्य नयचंद्र सागर सूरिश्वर जी महाराज के शिष्य, विजयचंद्र सागर जी (Vijaychandra Sahar ji), ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष 02 दिन की आयु में लगातार 100 श्रुत प्रश्नों के क्रमबद्ध उत्तर देने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रच दिया। यह असाधारण उपलब्धि 10 अगस्त 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अभय प्रशाल में आयोजित ‘बाल शतावधान’ (Bal Shatavdhan) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई, जिसका आयोजन सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन (Saraswati Sadhna Foundation) ने किया। विजयचंद्र सागर जी ने आश्चर्यजनक एकाग्रता और शांत मन से एक-के-बाद-एक पूछे गए 100 प्रश्नों के उत्तर सटीक क्रम में देकर उपस्थित 6000 से अधिक श्रोताओं को चकित कर दिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण था, जहाँ विद्वानों, संतों और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दुर्लभ बौद्धिक प्रदर्शन का साक्षात्कार किया। शतावधान भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और मानसिक एकाग्रता के माध्यम ...

विश्व उमिया धाम मंदिर ने रचा इतिहास : धार्मिक अवसंरचना हेतु सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग कार्य

पी. एस. पी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (PSP Projects Limited) ने निर्माण क्षेत्र की अब तक की सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी उपलब्धियों में से एक को साकार कर इतिहास रच दिया। कंपनी ने अहमदाबाद स्थित विश्व उमिया धाम मंदिर (Vishv Umiya Dham Temple) के लिए धार्मिक अवसंरचना हेतु अब तक का सबसे बड़ा राफ्ट कास्टिंग सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अद्वितीय उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उपलब्धि के आंकड़े ● निरंतर कास्टिंग अवधि: 54 घंटे लगातार कार्य ● कंक्रीट की मात्रा: लगभग 24,100 घन मीटर विशेष रूप से तैयार किया गया ECOMaxX M45 लो-कार्बन कंक्रीट ● राफ्ट के आयाम: लगभग 450 फुट × 400 फुट × 8 फुट ● मानव संसाधन एवं उपकरण: 600 से अधिक अभियंता और कुशल श्रमिक, 285 ट्रांजिट मिक्सर तथा 26 बैचिंग प्लांट्स का उत्कृष्ट समन्वय ● जिस संरचना को सहारा देना है: यह कार्य जगत जननी माँ उमिया मंदिर (504 फुट ऊँचा, 1,500 से अधिक धर्म स्तंभों सहित विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर) के लिए किया गया। इतना कठिन क्यों था यह कार्य : इतने बड़े पैमाने पर राफ्ट कास्टिंग...