Skip to main content

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर जी के नेतृत्व में हज़ारों महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद पत्र लिखकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

केंद्र सरकार ने भारत की संसद के निम्न सदन अर्थात् लोकसभा में एक विधेयक पेश किया, "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" एक ऐतिहासिक कानून जिसका उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करना है। इस अधिनियम के तहत, दिल्ली विधानसभा में भी महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, एक महत्वपूर्ण कदम है जो भारतीय समाज में महिलाओं के उत्थान और सम्मान को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है। यह अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ न्याय और समानता की अनुरोधित जरूरत को पूरा करने का प्रयास है। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान, और स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है, ताकि वे समाज में समान रूप से भाग ले सकें। इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत, महिलाओं को न्यायपूर्ण और समान कानूनी सहायता और संरक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे वे समाज में स्वतंत्रता और समानता का अनुभव कर सकें।

राजस्थान के जयपुर में नगर निगम ग्रेटर द्वारा शहर के जवाहर कला केंद्र में "शक्ति वंदन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर की नारी शक्ति को अपने हुनर को प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। "शक्ति वंदन" कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी (Mr. Bhajan Lal Sharma, CM Rajasthan) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर जी (Dr. Somya Gurjar, Mayor) के मार्गदर्शन में भारतीय डाक विभाग द्वारा एक स्टॉल लगाई गई जिसमें "एक चिट्ठी मोदी जी के नाम" के दौरान हजारों महिलाओं द्वारा माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को चिट्ठी लिखी गई। महिलाओं द्वारा देश के प्रधान मंत्री को सर्वाधिक चिट्ठियां लिखने के इस कार्य को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Largest Campaign of Writing Post Cards by Women" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के नेशनल हेड श्री आलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head GBWR) द्वारा कार्यक्रम के दौरान  महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर जी को प्रदान का सम्मानित किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए  डॉ. सौम्या गुर्जर जी ने कहा कि "शक्ति वंदन कार्यक्रम में जयपुर की नारी शक्ति ने इतिहास रचा है, यह जीत मेरी और नगर निगम की नहीं, जयपुर नारी शक्ति की है। विकसित भारत की संकल्पना तभी साकार होगी जब नारी सशक्त होगी।

जयपुर में आयोजित "शक्ति वंदन" कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखे गए जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा संसद में  "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" को पारित करवाने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया। 'सशक्त महिलाओं से समृद्ध समाज की ओर एक पहल' थीम पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रदर्शनियां, टॉक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित टॉक शो में विशेष रूप से उपस्थित नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड जी, आईएएस श्रीमती श्रेया गुहा जी और जेडीसी श्रीमती मंजू राजपाल जी ने "मातृ शक्ति का भारत निर्माण में योगदान" विषय पर अपने विचार व्यक्त कर महिलाओं को प्रेरित किया।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़: 





https://www.khaskhabar.com/ शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी को महिलाओं द्वारा सबसे अधिक चिट्ठी लिखने के रिकार्ड, मिला अवार्ड

https://zeenews.india.com/ Jaipur News: शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतिम दिन टॉक शो का आयोजन,महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आयुक्त रूकमणि रियाड,IAS श्रेया गुहा,JDC मंजू राजपाल ने रखे विचार

https://www.etvbharat.com/ शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्थापित हुआ नया कीर्तिमान, महिलाओं ने पीएम मोदी को 50 हजार चिट्ठी लिखकर बनाया रिकॉर्ड

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...