Skip to main content

इंदौर शहर के बच्चों ने भगवान श्री राम के जीवन आधारित सर्वाधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाकर बनाया विश्व कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया

भगवान राम जी को भगवान विष्णु जी का 7वां अवतार माना जाता है। भगवान राम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा गया है अर्थात पुरुषों में सबसे श्रेष्ठ उत्तम पुरुष। भगवान राम जी के चरित्र की कई ऐसी विशेषताएं हैं जो उन्हें लोगों का आदर्श बनाती हैं। भगवान राम जी का पूरा जीवन ही संघर्षों से भरा रहा। भारत में उनका महत्व इसलिए नहीं है, क्योंकि उन्होंने जीवन में बहुत मुश्किले झेली, बल्कि उनका महत्व इसलिए है कि उन्होंने उन तमाम मुश्किलों का सामना बहुत ही शिष्टता पूर्वक किया। भगवान राम ने अपने आचरणों से हर किसी के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। प्रभु श्री राम एक आदर्श मनुष्य, पुत्र, भाई और पति होने के साथ-साथ एक आदर्श और कुशल शासक भी थे। श्री राम एक न्याय प्रिय शासक थे, उन्होंने बहुत अच्छा शासन किया, इसलिए आज भी रामराज्य के उदहारण दिए जाते  हैं। भगवान श्री राम के बारे में महर्षि वाल्मीकि द्वारा अनेक कथाएं लिखी गई।महर्षि वाल्मीकि के अलावा प्रसिद्ध महाकवि तुलसीदास जी ने भी श्री राम के महत्व को अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को समझाया है। भगवान राम ने अपने जीवन में कई ऐसे महान कार्य किए है जिन्होंने हिन्दू धर्म को एक गौरवमयी इतिहास प्रदान किया है।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही हैं, जहां इससे पहले देशभर में अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठानों का किया जा रहा हैं। वहीं इन धार्मिक अनुष्ठानों में बच्चे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दिनांक 19 जनवरी 2024 को धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर के दशहरा मैदान में 107 सीबीएसई स्कूल के बच्चों ने 40 हजार से ज्यादा पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी में लगाई, इस प्रदर्शनी में  बच्चों ने भगवान राम के अलावा माता सीता जी, भगवान लक्ष्मण जी और भगवान हनुमान जी की पेंटिंग तैयार कर लगाई। इस प्रदर्शनी का आयोजन इंदौर म्युनिसिपल कारपोरेशन (Indore Municipal Corporation), इंदौर सहोदय स्कूल्स काम्प्लेक्स (Indore Sahodaya schools complex), एवं एसोसिएशन ऑफ यूनाइडेड सीबीएसई स्कूल्स (Association of Unaided CBSE Schools) द्वारा किया गया। भगवान राम जी के विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Largest Display of Paintings on Theme Lord Ram" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारी घोषणा कर  प्रोविजनल सर्टिफिकेट आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) एवं नेशनल हेड श्री आलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR) द्वारा प्रदान किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट एसोसिएशन ऑफ यूनाइडेड सीबीएसई स्कूल्स के अध्यक्ष श्री अनिल धूपर जी, इंदौर सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की चेयरपर्सन श्रीमती इसाबेल स्वामी जी एवं महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी को कार्यक्रम के दौरान विशेष अथिति नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, विधायक श्री रमेश मेंदोला जी, श्रीमती मालिनी गौड़ जी एवं श्रीमती मधु वर्मा जी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। 

प्रदर्शनी को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों बच्चों ने रामायण के सभी प्रसंगों को पेंटिंग के रूप में प्रदर्शित कर दिया। इस प्रदर्शनी में राम जन्म से लेकर उत्तरकाण्ड तक के सुन्दर चित्र देखने को मिले। इंदौर सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की चेयरपर्सन श्रीमती इसाबेल स्वामी जी ने बताया कि "हर स्कूल से अधिकतम 1000 एवं न्यूनतम 500 पेंटिंग्स मंगवाई गयी। 2000 से अधिक विद्यार्थियों एवं 500 से अधिक शिक्षकों के कठिन परिश्रम ने इस प्रदर्शनी को मूर्त रूप दिया।" एसोसिएशन ऑफ यूनाइडेड सीबीएसई स्कूल्स के अध्यक्ष श्री अनिल धूपर जी ने बताया कि "विद्यार्थियों को पेंटिंग बनाने के लिए भगवान राम, रामायण एवं रामचरितमानस के विषय में जानकारी प्रदान की गयी एवं श्री राम से सम्बंधित विडियो भी दिखाऐ गए। इसी आधार पर बच्चों ने पेंटिंग्स बनाई जिन्हें इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। इस पूरे कार्य को एक सप्ताह में मूर्त रूप देना भी किसी रिकॉर्ड से कम नहीं।" इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने बच्चों की होंसला अफज़ाई की एवं उन्होंने भगवान राम पर आधारित भजन 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे भजन' गाया। प्रदर्शनी के दौरान सभी लोगों बच्चों द्वारा बनाई गई इन पेंटिंग्स की खूब सराहना की।   

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़: 

Video Courtesy: Mradubhashi Pradesh

Video Courtesy: MP News TV





https://hindi.oneindia.com/ Indore News : स्कूली बच्चों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भगवान राम की 48 हजार पेंटिंग बनाई

https://mediawala.in/ 3 world records in painting exhibition: श्री राम के जीवन पर पेंटिंग प्रदर्शनी में 3 विश्व रिकार्ड बने

https://www.hindusthansamachar.in/ इंदौर ने कायम की आस्था की नई मिसाल, श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी में बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड

https://ghamasan.com/ इंदौर ने श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी में बनाए तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड

https://navbharattimes.indiatimes.com/ श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी में बनाए तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड

https://www.agniban.com/ इंदौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भक्तिभाव और आस्था की नई मिसाल पेश; श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी

https://newspositive.co.in/ Children of Indore city created a world record by exhibiting the maximum number of paintings based on the life of Lord Shri Ram, which was recorded in the Golden Book of World Records.

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...