Skip to main content

रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


आधुनिक AI युग में देश के प्रत्येक युवा के पास विभिन्न प्रकार के  स्किल्स का होना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के युवाओं के कौशल विकास करने की मुहिम में 'कौशल महाकुंभ' के अंतर्गत भिलाई की रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन स्किल्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। 7 दिन चले इस प्रोग्राम में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने ऑनलाइन के माध्यम से क्लासेस ली। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 7 से 13 जुलाई 2025 के दौरान रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी (Rungta International Skills University) ने कौशल महाकुंभ का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत युवाओं के लिए विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन स्किल्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के आयोजन का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "युवाओं के लिए सबसे बड़ा ऑनलाइन कौशल विकास कार्यक्रम (Largest Online Skill Development Program For Youth)" के शीर्षक के साथ रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी के नाम दर्ज किया गया है। इस कार्यक्रम में 8183 बच्चों को MS Excel, टाइम मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, करिअर प्लानिंग, इंस्टाग्राम एवं चैट जीपीटी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्किल्स सिखाये गए।

20 जुलाई 2025 को हुए एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी (Mr. Vishnudev Sai, CM Chhattisgarh) के मौजूदगी में विश्व कीर्तिमान की घोषणा की गई। कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डाँ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) मौजूद थे। जिन्होंने ने माननीय मुख्यमंत्री जी के सानिध्य में रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल जी (Mr. Vijay Baghel, MP), वैशाली नगर विधायक श्री रितेश सेन जी (Mr. Ritesh Sen, MLA), प्रो. - वीसी डाँ. सौरभ रूंगटा जी (Pro. - VC Dr. Shorabh Rungta), प्रो. - वीसी डाँ. मनीष मनोरिया जी (Pro. - VC Dr. Manish Manoriya) , डाइरेक्टर एवं रजिस्ट्रार डाँ. एजानुद्दीन जी (Dr. Ajanudeen), CEO श्रीमती सोनल रूंगटा जी (Ms. Sonal Rungta, CEO, RISU), डाँ. संजीव शुक्ला जी (Dr. Sanjeev Shukla), डाँ. मनोज वर्गीस जी (Dr. Manoj Vargis), श्री महेंद्र श्रीवास्तव जी (Mr. Mahendra Shrivastav), श्री एन. एस. राठौर जी (Mr. N. S. Rathod), IG श्रीमती आरजी गर्ग जी (Ms. Araji Garg, IG) एवं कलेक्टर श्री अभिजीत जी (Mr. Abhijeet, Collector) समेत अन्य उपस्थित रहे।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ :-



Other Links :- 

Rungta International Skills University organized skill development program for youth, got place in Golden Book of World Records

रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने किया युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिला स्थान

Golden Book of World Records

Youtube :-

Largest Online Skill Development Program For Youth

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...