Skip to main content

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में लगाये गये एक लाख से अधिक फलदायक पौधें

जहाँ पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहायता करते हैं जंगल तेजी से कम होते जा रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला ने पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देते हुए "एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान" के तहत एक पहल की शुरुआत की। जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)के 50 हजार हितग्राहियों के निवास परिसर में एक लाख से अधिक फल देने वाले पौधें लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इस अभियान के माध्यम से न केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया है बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया गया है। इस पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में दर्ज किया गया है।

5 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ के मुंगेली के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास परिसर में 1 लाख से अधिक फल देने वाले पौधों के पौधारोपण का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में "फलदार वृक्षारोपण की सबसे बड़ी पहल (Largest Fruit Tree Saplings Plantation Initiative)" के शीर्षक के साथ जिला प्रशासन मुंगेली के नाम दर्ज किया गया है। इस पहल का निर्देशन जिला कलेक्टर श्री नंदन कुमार जी (Mr. Nandan Kumar, District Collector) द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम मौजूद रही एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा जी (Ms. Sonal Rajesh Sharma, Chhattisgarh Head, GBWR) ने रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी (Mr. Arun Sao, Deputy CM, Chhattisgarh) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। उपमुख्यमंत्री जी ने कीर्तिमान की बधाई देते हुए वृक्षारोपण कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी (Mr. Punnulal Mohale, MLA, Mungeli), जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय जी (Mr. Shrikant Pandey, President District Panchayat) , कलेक्टर श्री कुंदन कुमार जी (Mr. Nandan Kumar, District Collector), पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल जी (Mr. Bhojram Patel, SP), वनमंडल अधिकारी श्री अभिनव कुमार जी (Mr. Abhinav Kumar, Forest Department Officer), जिला पंचायत CEO श्री प्रभाकर पाण्डेय जी (Mr. Prabhakar Pandey, CEO, District Panchayat) ने आम के पौधें का रोपण कर पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शान्ति देवचरण भास्कर जी (Ms. Shanti Devcharan Bhaskar, Vice President of District Panchayat), मुंगेली SDM श्रीमती पार्वती पटेल जी (Ms. Parvati Patel, SDM, Mungeli), जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता पद्मिनी मोहले जी (Ms. Pushplata Padmini Mohale, Vice President of District Panchayat), श्री दीनानाथ केशरवानी (Mr. Dinanath Kesharwani) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। समापन में जिला पंचायत CEO ने कार्यक्रम की सफ़लता पर आभार व्यक्त किया।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ :-

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...