Skip to main content

रायपुर के महामाया देवी मन्दिर में लगा स्वास्थ शिविर, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

 'चिकन पाॅक्स' या 'चेचक' जिसे क्षेत्रीय भाषा में छोटी माता भी कहते हैं। यह एक प्रकार की संक्रमण बीमारी है जो बीमार के संपर्क में आने से फैलती है। भारत में प्रत्येक वर्ष कई लोग इस बीमारी से ग्रसित होते हैं। यह बिमारी ज्यादातर बच्चों को होती है। हालहि में चैत्र नवरात्रि के पावन दिन अष्टमी को होम्योपैथिक दवा वितरण शिविर लगाया गया, जिसका उद्देश्य चिकन पाॅक्स जैसी बीमारियों से बचाव एवं इलाज था। 

5 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित श्री महामाया देवी मन्दिर में डाँ. यशपाल बावरिया जी (Dr. Yashpal Bavariya) के नेतृत्व में चिकन पाॅक्स से बचाव हेतु होम्योपैथिक प्रतिरोधक दवाईयों का निःशुल्क वितरण शिविर लगाया गया। जहां 1200 बोतल होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। जिसे वर्ल्ड रिकार्ड के रूप में प्रमाणित कर 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book Of World Records) में दर्ज किया गया। इस उपलब्धि को रिकार्ड बुक में "चिकन पाॅक्स के लिए होम्योपैथिक निवारक दवा का सबसे ज्यादा वितरण (Largest Distribution Of Homeopathic Preventive Medicine For Chicken Pox)" के शीर्षक के साथ डाँ. यशपाल बावरिया जी के नाम दर्ज किया गया। इस शिविर से लगभग 4000 लोगों को लाभ मिला। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा (Ms. Sonal Rajesh Sharma, Chhattisgarh Head, GBWR) ने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट डाँ. बावरिया को सौंपा। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद डाँ. बावरिया ने कहा - होम्योपैथिक दवा केवल इलाज नहीं, रोग से बचाव का भी रास्ता है।

इस शिविर को सफल बनाने में डाँ. हेमावती जी (Dr. Hemavati), डाँ. हरिशंकर वर्मा जी (Dr. Harishankar Varma), डाँ. प्रिया शर्मा जी (Dr. Priya Sharma), श्रीमती अंकिता बावरिया जी (Ms. Ankita Bavariya), श्रीमती पूनम राठौर जी (Ms. Poonam Rathod), श्री परेश चौहान जी (Mr. Paresh Chouhan) और श्री चंदुभाई पटेल जी (Mr. Chandubhai Patel) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस उपलक्ष्य में गुजरती समाज छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र चौहान जी (Mr. Jitendra Chouhan) और सचिव श्री विपिन पटेल जी (Mr. Vipin Patel) ने शिविर की सराहना करते हुए रिकार्ड की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

OTHER NEWS:-

OTHER LINKS:-   Health camp organized at Mahamaya Devi temple in Raipur, Registered in Golden Book of World Records

 में दर्ज

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...