Skip to main content

पुशअप्स (दंड) और उससे जुड़े कुछ रोचक वर्ल्ड रिकार्ड्स

शरीर को ताकतवर बनाने के लिए बॉडीवेट एक्सरसाइज और आसन बहुत फायदेमंद है। इन्हें करने के लिए आपको किसी खास टूल की जरूरत नहीं होती है। इन आसान एक्सरसाइज में आपके शरीर के वजन का ही इस्तेमाल किया जाता है। पुशअप आसन, जिसे हिंदी में "दंड " भी कहा जाता है, एक अत्यधिक प्रभावी और सरल व्यायाम है जो शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति और संतुलन को बढ़ाता है। यह आसन न केवल आपके ऊपरी शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है बल्कि पूरे शरीर की फिटनेस को सुधारने में मदद करता है। पुशअप एक ऐसा व्यायाम है जिसे किसी भी स्थान पर, किसी भी समय किया जा सकता है और इसके लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। पुशअप आसन एक अत्यंत प्रभावी और बहुमुखी व्यायाम है जो शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति और संतुलन को बढ़ावा देता है। इसका नियमित अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से मजबूत और फिट बनाता है। यह एक ऐसा व्यायाम है जिसे किसी भी उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं और इसे अपने दैनिक व्यायाम रूटीन में शामिल करना चाहिए। सही फॉर्म और तकनीक के साथ किया गया पुशअप आपके शारीरिक स्वास्थ्य को कई गुणा बढ़ा सकता है और आपको एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली प्रदान कर सकता है। पुशअप्स का सही तरीके से अभ्यास करना महत्वपूर्ण है ताकि अधिकतम लाभ प्राप्त हो और चोटों से बचा जा सके। पुशअप्स करने के लिए सर्वप्रथम तो आप फर्श पर पेट के बल लेट जाएं। हाथों को कंधों के पास रखें और पैरों को सीधा रखें। इसके बाद हाथों को सीधे करें और शरीर को जमीन से ऊपर उठाएं। शरीर को सिर से एड़ी तक एक सीधी रेखा में रखें, फिर कोहनियों को मोड़ें और शरीर को धीरे-धीरे नीचे लाएं जब तक कि छाती लगभग जमीन को छूने न लगे। इस दौरान कोर मांसपेशियों को कस कर रखें। और अंत में हाथों को सीधा करते हुए शरीर को प्रारंभिक स्थिति में वापस लाएं।



पुशअप्स लगाकर कई फिटनेस प्रेमियों एवं योगियों ने इस विभिन्न श्रेणियों में कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किया- 

  • देवभूमि उत्तराखंड के गौकथा वाचक श्री गोपाल मणि महाराज के प्रिय शिष्य हरियाणा के पलवल जिले के गाँव कुशक बडौली के निवासी गौभक्त संजय सिंह पहलवान ने पुशअप्स लगाकर अकेले ही कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किये। गौभक्त पहलवान संजय सिंह ने लगातार 10 घंटों में 30,000 पुशअप्स लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Most Push-ups Performed by an Individual" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इसके अलावा उन्होंने 6 घंटों में 15,823 पुशअप्स लगाकर "Most Push-ups in Six Hours" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। गौभक्त पहलवान संजय सिंह के नाम एक घंटे में सर्वाधिक पुशअप्स लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं उन्होंने एक घंटे में 4,295 पुशअप्स लगाकर यह खिताब अपने नाम किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Most Push-ups in One Hour" के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया।
  • गौभक्त पहलवान संजय सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान एक घंटे में 1202 लीप-स्टेंड पुशअप्स लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Most Leap-Stand Push-ups in One Hour" के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए उन्होंने सर्वाधिक लीप-स्टेंड पुशअप्स लगाकर एक नया विश्व कीर्तिमान रचा जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Most Leap-Stand Push-ups" के शीर्षक के साथ दर्ज किया गया। इसके गौभक्त पहलवान संजय सिंह ने महज 2 घंटे 50 मिनट में 10,000 पुशअप्स लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जिसे "Fastest 10000 Push-ups" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • राजस्थान, कोटा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 16 वर्ष के हर्षराम ने पीठ पर 40 किलो वजन लेकर एक मिनट में 59 पुशअप्स लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया किसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Most Push-ups with 40 kg Weight (One Minute)" शीर्षक के वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। 
  • राजस्थान, कोटा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रवण जी ने महज 11 मिनट 15 सेकंड में 1,000 पुश लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Fastest One Thousand Push-ups" के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...