Skip to main content

भुजंगासन योग और उससे जुड़े कुछ रोचक वर्ल्ड रिकार्ड्स

शरीर के फिटनेस को बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से योग करने की सलाह देते हैं। शरीर की सक्रियता को बनाए रखने के साथ लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए योग का नियमित अभ्यास करना काफी लाभदायक माना जाता है। कई तरह के रोगों के खतरे को कम करने में भी योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक भुजंगासन जैसे योग का नियमित रूप से अभ्यास करना आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। भुजंगासन, जिसे अंग्रेजी में "Cobra Pose" कहा जाता है, योग का एक प्रमुख आसन है। भुजंगासन, सूर्य नमस्कार के 12 आसनों में से 8वां आसन है। इस आसन में शरीर की आकृति फन उठाए हुए भुजंग अर्थात सर्प जैसी बनती है इसीलिए इसको भुजंगासन या सर्पासन कहा जाता है। यह आसन शरीर के लचीलेपन और शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्राप्त करने में मदद करता है।भुजंगासन एक अत्यंत प्रभावी योग आसन है जो शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक स्वास्थ्य को सुधारता है। भुजंगासन का अभ्यास खाली पेट ही करना चाहिए। भोजन, आसन करने के वक्त से कम से कम 4-6 घंटे पहले किया जाना चाहिए। इससे हमारे पेट में गए भोजन को पचने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। पचे हुए भोजन से मिलने वाली ऊर्जा से आपको आसन करने में आसानी होगी। इसका नियमित अभ्यास पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है, पाचन तंत्र को सुधारता है, और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह आसन योग अभ्यास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे दैनिक जीवन में शामिल करने से संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार हो सकता है। 

भुजंगासन, योग विज्ञान के ​सबसे विविधतापूर्ण आसनों में से एक है। भुजंगासन योग में कई श्रेणियों विश्व कीर्तिमान स्थापित किये गए

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग गुरु स्वामी महेश योगी जी के मार्गदर्शन में दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट एवं दिव्य योगपीठ अयोध्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुश्री रजनी (Ms Rajani) ने 2 घंटे 09 मिनट 30 सेकंड तक भुजंगासन मुद्रा में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Longest Performance of Bhujangasana Yoga" शीर्षक के साथ वुमन अचीवर्स केटेगिरी वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सरदार पटेल योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कानपुर, उत्तर प्रदेश के 13 वर्षीय शिवांशु पटेल (Shivanshu Patel) ने 1 घंटा 16 मिनट 40 सेकंड तक भुजंगासन मुद्रा में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Longest Performance of Bhujangasana Yoga" शीर्षक के साथ यंग अचीवर्स केटेगिरी वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • मानवीय निर्माण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा, पलवल की 9 वर्ष नन्ही कीर्ति (Kirti) ने 1 घंटा 10 मिनट 30 सेकंड तक भुजंगासन मुद्रा में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Longest Performance of Purn Bhujangasana Yoga" शीर्षक के साथ यंग अचीवर्स:फीमेल केटेगिरी वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। 
  • छत्तीसगढ़ बालोद के गुरु ग्रेस योग & वेलनेस स्टूडियो में श्री धीरज शर्मा जी (Mr. Dheeraj Sharma) ने एक घंटे में 1,641 भुजंगासन सेट करकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Most Bhujangasana Yoga Sets Performed in One Hour" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...