Skip to main content

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज देवकी रामधारी फाउंडेशन का नेत्रदानी देहदानी सम्मान समारोह

आँखे हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग हैं, आँखों के अभाव में जीवन कितना मुश्किल हो सकता है इसकी कल्पना हम कुछ मिनट अपनी आँखें बंद करके कर सकते हैं। किसी भी व्यक्ति की आँखे न केवल उसे जीवनभर रोशनी देकर उसके जीवन को सुगम बनाती हैं बल्कि उसके मरने के बाद भी किसी ओर के जीवन से भी अंधकार को दूर कर सकती हैं। यह नेत्रदान से संभव किया जा सकता हैं, नेत्रदान के जरिए ही उन लोगों के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है जिन्हें अंधेरा अभिशाप के रूप में मिला है। ठीक इसी प्रकार देहदान का भी बहुत अधिक महत्त्व होता हैं। देहदान से व्यक्ति मरणोपरांत किसी को जीवन दान देने के साथ-साथ चिकित्सा जगत में ऐसा सहयोग प्रदान करता है जिससे आने वाले कई वर्षों तक चिकित्सक बहुत से लोगों की जान बचाता हैं। देहदान किये हुए शरीर को चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी, एक शिक्षक की तरह सम्मान देते है क्योकि उसके माध्यम से वे मानव शरीर पर शोध एवं जटिल ऑपरेशन्स करना सिखते हैं।

नेत्र-दान एवं देह-दान के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु रायगढ़, छत्तीसगढ़ के युवा समाजसेवी श्री दीपक डोरा जी (Mr. Deepak Dora) द्वारा देवकी रामधारी फाउंडेशन (Devaki Ramdhari Foundation) की स्थापना की गयी। वर्ष 2016 में अपनी माता स्व. श्रीमती देवकी देवी अग्रवाल जी (Late. Mrs. Devaki Devi Agrawal) के मरणोपरांत उनका नेत्र-दान करने के पश्चात, इसी घटना से प्रेरित होकर अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नेत्र-दान के प्रति लोगो को जागरूक करना अपना प्रथम कर्त्तव्य बना लिया एवं अपने माता-पिता के नाम से "देवकी रामधारी फाउंडेशन" की शुरुआत की जिसके बाद से आज तक वे निरंतर शहर एवं प्रदेश के लोगों में नेत्र-दान एवं देह-दान के प्रति जाग्रति फ़ैलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। दिनांक 8 अक्टूबर रविवार को रायगढ़, नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में "नेत्रदानी देहदानी सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया, जिसमे देवकी रामधारी फाउंडेशन, जिला प्रशासन एवं समस्त स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान व देहदान करने वाले लोगों के परिवारजनों का सम्मान किया गया। वर्ष 2016 - 2023 तक नेत्रदान जागरूकता अभियान द्वारा नागरिकों एवं संस्थाओं के माध्यम से देवकी रामधारी फाउंडेशन द्वारा 5000 से भी अधिक लोगो द्वारा संकल्प पत्र भरकर नेत्रदान का संकल्प लिया गया। संस्था द्वारा किये गए इस कार्य को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Largest Eye Donations Registrations Performed by an Organization" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया जिसका आधिकारिक प्रोविजिनल सर्टिफिकेट समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई जी (Dr. Manish Vishnoei, Asia Head, GBWR) द्वारा संस्था के चेयरमेन श्री दीपक डोरा जी को प्रदान किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत ‘नेत्रदान-महादान’ विषय पर चित्रकला  प्रतियोगिता से हुई जिसमे स्कूल, कालेज के छात्रों एवं वरिष्ठ वर्ग के लोगों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रायगढ़ रेंज के उप महानिदेशक पुलिस श्री रामगोपाल गर्ग जी (Mr. Ramgopal Garg, DIG Raigarh) एवं GBWR के एशिया हेड डॉ मनीष विश्नोई जी  के द्वारा "नेत्रदान देहदान जागरूकता गीत" का विमोचन किया गया इस गीत की रचना गीतकार श्री संतोष शर्मा जी द्वारा की गई एवं इसे स्वर दिया शहर के प्रसिद्ध लोक गायक श्री दीपक आचार्य एवं देहदानी यूथ आइकॉन श्री विजय शर्मा जी द्वारा। इस गीत को सुनने के बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी श्रोतागण भाव-विभोर होकर मंत्र-मुग्ध  हो गये, कई लोगों ने बताया की इस गीत का प्रत्येक शब्द दिल को छु जाने वाला था। इसी कार्यक्रम के दौरान 18 दानदाताओं द्वारा देहदान एवं 4 दानदाताओ द्वारा नेत्रदान हेतु संकप भी लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु देवकी रामधारी फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती लता दीपक डोरा जी, डायरेक्टर श्री आशीष अग्रवाल जी, श्री अनुराग मित्तल जी, श्री कमलेश गोठेवाल जी, श्री पीयूष कुमार स्वर्णकार जी, श्री लोकेश गुप्ता जी, श्रीमती गीतिका वैष्णव जी, श्रीमती अन्नू तिवारी जी, श्री राम नंदन यादव जी, श्री विनोद चौहान जी, श्री शिवराज साहू जी, श्रीमती नीलम थवाइत जी, श्री सुरेंद्र निषाद जी सहित रायगढ़ की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगणों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी। 

नेत्र दान संकल्प पत्र इच्छूक दानदाता जो अपने नेत्रों का दान करना चाहते है दिये गए लिंक पर  फार्म भर कर पुण्य के भागीदारी बने एवं भारत देश को नेत्र हीन मुक्त बनाने मे योगदान दे ।

न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ -

Video Courtesy: Radio Dhoom



Video Courtesy: HARSH NEWS

देवकी रामधारी फाउंडेशन का मरणोंप्रांत देहदान व नेत्रदान करने वाले परिवार जनों का सम्मान समारोह सम्पन्न। देवकी रामधारी फाउंडेशन ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे शामिल होकर विश्व कीर्तिमान बनाया



Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...