Skip to main content

22 SUV कारों को उनके निचे से लीम्बो स्केटिंग कर गुजरात की तक्षवी वाघानी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्केटिंग करना एक ऐसा व्यायाम और खेल हैं, जिसे करने में आनंद भी आता हैं और शरीर तंदरुस्त भी रहता हैं। स्केटिंग करने के कई शारीरिक एवं मानसिक लाभ है जैसे स्केटिंग करने से पैरों की ताकत बढ़ाने के साथ-साथ  शरीर के सभी मसल्स की भी एक्सरसाइज हो जाती है। स्केटिंग करने से स्केटर के हाथ पैरों की बिच सामन्जस्य बढ़ता हैं और साथ में  एकाग्रता भी बढ़ती हैं। स्केटिंग करना सायकिल चलाने की तुलना में अधिक फायदेमंद हैं। स्केटिंग कई प्रकार की होती हैं जैसे रोलर स्केटिंग, आइस स्केटिंग, इनलेन स्केटिंग। रोलर स्केटिंग का भारत में अधिक चलन हैं। स्केटिंग द्वारा खेले जाने वाले कई खेलों में  लिंबो स्केटिंग एक ऐसा खेल है, जिसमें व्यक्ति पैरों में रोलर स्केट्स पहन लंबी-लंबी छड़ों या रॉड (बार्स) के नीचे से होकर गुजरता है। इस स्पोर्ट्स में उसे दोनों पैरों को फैलाकर बार्स और जमीन से बिना टकराए काफी कम समय में एक लंबी दूरी तय करनी होती है। लिंबो स्केटिंग को रोलर लिंबो भी कहा जाता है।

अहमदाबाद, गुजरात की लिम्बो स्केटर कु. तक्षवी वाघानी ने लिंबो स्केटिंग में ऐसा करतब दिखाया की सबको हैरत में डाल दिया। शायोना सर्वोपरी, घाटलोदिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तक्षवी वाघानी ने वहा रखी 22 SUV कारों को उनके निचे से लीम्बो स्केटिंग करते हुए तेज गति से पार किया। सर्वाधिक कारों के निचे लीम्बो स्केटिंग करने के इस अद्भूत कारनामे को वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा "Limbo Skating Under Most SUV Cars" के शीर्षक के साथ दर्ज किया। तक्षवी वाघानी ने यह कारनामा महज 5 वर्ष की उम्र में कर के दिखाया। पूर्व में तक्षवी अपनी कोच सुकांता बार जी द्वारा स्केटिंग एवं कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी किन्तु उसके प्रदर्शन और शरीर के लचीलेपन को देखते हुए, उनके माता-पिता ने उन्हें लिंबो स्केटिंग सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

तक्षवी वाघानी की पिता श्री हरनिल वाघानी जी ने बताया कि "शहर में ऐसी जगह ढूंढना आसान नहीं था जहां कोई लिंबो स्केटिंग का अभ्यास कर सके। तक्षवी सोसायटी के बेसमेंट, सर्विस रोड और आरसीसी रोड पर प्रैक्टिस करती थी। उसने खुद को कई बार घायल किया लेकिन अपनी पहचान बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित थी। अपने दृढ़ निश्चय और माता-पिता के प्रोत्साहन के चलते आज नन्ही तक्षवी लिंबो स्केटिंग के खेल में  विश्व कीर्तिमान स्थापित कर गुजरात की पहली लिंबो स्केटर बनी। 


https://newspositive.co.in/ Gujarat’s Takshavi Vaghani sets world record by limbo skating under 22 SUV cars

Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...