Skip to main content

सर्वाधिक लोगों ने पंक्तिबद्ध हो घर का मानवीय चित्रण बनाकर बनाया विश्व कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज

मनुष्य के जीवन में घर का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान होता हैं। हर इन्सान के लिए घर एक ऐसा स्थान है जहाँ वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से रहता हैं। घर केवल एक भौतिक सुख-सुविधा का साधन ही नहीं होता, अपितु हर घर के साथ उसमे निवास करने वाले का बहुत ही गहरा भावनात्मक रिश्ता जुड़ा होता हैं। घर वह स्थान होता है, जो उसमे निवास करने वाले को सुरक्षा के साथ-साथ प्यार और आराम का भी अनुभव कराता है। अपने स्वयं के घर का निर्माण हर इन्सान के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य होता है, वह दिन-रात कठिन परिश्रम करता हैं, ताकि वह एक दिन अपने और अपने परिवार के लिए अपने सपनों का घर बना सके एवं सुख से अपना जीवन व्यतीत कर सके।

मुविश रियलटैक प्राईवेट लिमिटेड की फर्म क्युबिक्स होम्स (Cubix Homes) व लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल (Little Hearts Public School) के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों द्वारा मानवाकृति के माध्यम से घर का चित्रण प्रस्तुत किया गया। दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को भिवानी, हरियाणा के लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में क्युबिक्स होम्स के एम. डी. श्री मोहित गर्ग जी (Mr. Mohit Garg) के दिशानिर्देशानुसार श्रीमती रेणु गर्ग जी (Ms Renu Garg) एवं (Rutvi Garg) रूत्वी गर्ग जी के मार्गदर्शन में लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल के 1700 से अधिक विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा पंक्तिबद्ध खड़े होकर घर का मानवीय चित्रण बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Largest Human Depiction of Home" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रोविजनल सर्टिफिकेट कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के इंडिया हेड श्री आलोक कुमार जी (Mr. Alok Kumar, National Head, GBWR) द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल के एम. डी. श्री पवन गोयल जी (Mr. Pawan Goyal) एवं भावना गोयल जी (Mrs. Bhavana Goyal) ने बताया कि पूर्व में आयरलैंड के डबलिन में 787 व्यक्तियों द्वारा घर का मानवीय चित्र बनाकर विश्व किर्तिमान स्थापित किया था जिसे आज दुगने से अधिक अंतर से तोड़कर हमारे देश भारत ने विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

इस अवसर पर नई दिल्ली से श्री राजकुमार गर्ग जी, श्रीमती सुनीता गर्ग जी, श्रीमती रेणु गर्ग जी, श्री प्रितिश गर्ग जी, सीए पुनीत बंसल जी, श्री रोशन केडिया जी, लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री राम सिंघल जी, श्री राहुल गोयल जी, श्री विनय गोयल जी, श्री निश्चल गोयल जी, प्राचार्य श्री दीपक जोशी जी, उप प्राचार्य बसंत मुदगिल जी, को-ओर्डिनेटर श्री संचित जैन जी , श्रीमती शशिप्रभा जी, श्रीमती सोनिया जी, श्रीमती रश्मि जी, श्रीमती रितु मेहता जी, श्री प्रदीप जी, श्रीमती संगीता जी, श्रीमती वसुंधरा जी, श्रीमती कविता शर्मा जी, श्रीमती कविता बंसल जी, श्रीमती मीनाक्षी  मेहरा जी, श्रीमती सुरेका जी, श्रीमती चंचल जी, श्रीमती महेष्ठा जी, श्री अमित कुमार जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स मे नाम दर्ज होने पर श्री मोहित गर्ग जी ने सभी को बधाई दी।


न्यूज़ एवं मीडिया कवरेज़ - 





Comments

Popular posts from this blog

सम्मेद शिखरजी, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के स्वच्छता अभियान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

पारसनाथ पर्वत पर स्थित सम्मेद शिखरजी (Sammed Shikhar, Parasnath) जैन समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थों (Jain pilgrimage) में से एक है। यह वह तपोभूमि है जहाँ 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्वत आध्यात्मिक जागृति, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र माना जाता है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु गहन भक्ति के साथ कठिन यात्रा कर इस पावन तीर्थ की आराधना करते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ पर्वत न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को संजोता है, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता, प्रकृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा जैन धर्म के अहिंसा और पवित्रता के संदेश को भी जीवंत करती है। स्वच्छ वातावरण भावी पीढ़ियों को भी इस यात्रा को गर्व और श्रद्धा के साथ करने हेतु प्रेरित करेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए, “सबसे अधिक लोगों द्वारा पर्वत को स्वच्छ रखने की शपथ” (Most People Pledged to Keep Mountain Clean) का विश्व रिकॉर्ड प्रयास फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, इंटरनेश...

हजारों युवाओं ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के समक्ष राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली, बना विश्व रिकॉर्ड

     शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा के गोहाना (Guhana,  Haryana) में देशभक्ति का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ हजारों युवाओं ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान की शपथ ली। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक बना। इस अवसर पर "शहीद भगत सिंह ब्रिगेड" (Shaheed Bhagat Singh Brigade) के तत्वावधान में एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया जिसमें सर्वाधिक लोगों द्वारा देश की शान, तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने वाले का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड और श्री यादविंदर सिंह संधू जी यह विश्व रिकॉर्ड शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा किया गया, जो देशभर में देशभक्ति, शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत संगठन है। इस ब्रिगेड की स्थापना और नेतृत्व श्री यादविंदर सिंह संधू (Mr. Yadvinder Singh Sandhu, Founder, Shaheed Bhagat Singh Brigade) द्वारा किया गया है, जो शहीद भगत सिंह के पारिवारिक वंशज हैं। श्री संधू लगातार युवाओं को प्रेरित करन...

बिहू नृत्य स्पिन्स से असम की बेटी दिदृक्षा सोनवाल ने रचा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई में कार्यरत असम की युवा इंजीनियर दिदृक्षा सोनवाल (Didriksha Sonowal) ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GBWR) में नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने “30 सेकंड में सर्वाधिक बिहू नृत्य स्पिन्स (Bihu dance spins)” का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रदर्शित इस आयोजन में दिदृक्षा ने 72 स्पिन्स कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बिहू: असम की पहचान बिहू असम की संस्कृति का हृदय है। ढोल की थाप और लयबद्ध घूमाव से सजा यह नृत्य अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। दिदृक्षा ने कहा-“मेरे लिए यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि असम की संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। काम और जुनून के बीच संतुलन बनाकर भी संस्कृति को गौरव दिलाया जा सकता है।” मुंबई की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्तमान में मुंबई के कंस्ट्रक्शन केमिकल क्षेत्र में कार्यरत दिदृक्षा ने कठिन पेशेवर दिनचर्या के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल किया। उनकी यह उपलब्...