Skip to main content

Posts

Showing posts with the label NSS

सर्वाधिक लोगो ने एक साथ ताड़ासन योग कर राष्ट्रीय युवा दिवस पर बनाया विश्व कीर्तिमान

आधुनिक समय में लोग इतने व्यस्त रहने लगे हैं कि उन्हें स्वयं के लिए समय नहीं मिलता है। जिस कारण वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल नहीं रख पाते हैं और आए दिन बीमार होते रहते हैं। इससे बचने के सबसे सटीक और सरल उपाय योगाभ्यास है, जिसे अपनाकर आप सेहतमंद रह सकते हैं। ताड़ासन योग का एक मूलभूत आसन है क्योंकि यह आसन अनेक आसनों का आधार है। ताड़ासन योग बेशक दिखने में काफी आसान लगता हो, लेकिन यह काफी प्रभावी होता है।  ताड़ासन को समस्थिति भी कहा जाता है। ताड़ शब्द का अर्थ संस्कृत में पर्वत होता है, जिसके ऊपर इस आसन का नाम रखा गया है।  इस योग को करने से लंबाई बढ़ती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है, शरीर में रक्त संचार सही से होता है, घुटनों, टखनों और भुजाओं में भी मजबूती आती है। ये एक सरल आसन है, जिसे करना बेहद आसान है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ताड़ासन बहुत ही लाभकारी योग है। भारत के महापुरुषों में से एक स्वामी विवेकानंद जी (Swami Vivekananda) की जन्म तिथि को देश के युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रिय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जौनपुर, उत्तर प्