Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mount Kilimanjaro

भारत की बेटी अंजलि शर्मा ने माउंट किलिमंजारो की चोटी पर साड़ी पहन कर चढ़ाई कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज किया

पर्वतारोहण दशकों से रोमांचक खेलों (Adventure Sports) की श्रेणी में आने वाले खेलों सबसे लोकप्रिय खेल मान जाता हैं। इसने दुनिया भर रोमांच पसंद करने वाले लोगों को हमेशा उत्साहित किया हैं। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कई ऐसे स्थान हैं जहां पहाड़ की चढ़ाई और ट्रैकिंग का आनंद लिया जा सकता है। पर्वतारोहण के लिए उत्तम कौशल, साहस और शारीरिक क्षमता की आवश्यकता होती है। पर्वत श्रृंखलाओं की ऊँची चोटियों पर चढना कोई आसान काम नहीं होता है। इसमें अनेकों खतरे और जोखिम होते हैं। मौसम की स्थितियाँ ऐसी होती हैं जिनका पूर्वानुमान नहीं किया जा सकता है। मौसम की असहनीय स्थितियों के साथ-साथ असमतल भू-भाग और भी कठिनाई पैदा करते हैं। इन विषम परिस्तिथियों के बावजूद पर्वतारोहण ने साहसिक कार्यों में रूचि रखने वाले लोगों को आकर्षित किया है। तंजानिया में स्थित माउंट किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई लगभग 5,895 मीटर है। माउंट किलिमंजारो अफ़्रीकी महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत और दुनिया का सबसे ऊँचा स्वतंत्र पर्वत है। माउंट किलिमंजारो दुनिया भर के पैदल यात्रियों और पर्वतारोहियों के लिए एक लोकप्रिय गंत