Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Most People Chanting Hanuman Chalisa

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के नाम दर्ज हुए दो विश्व कीर्तिमान

भारत, विविध संस्कृतियों और प्राचीन परंपराओं का देश है, जहां हमेशा से उत्साहभरे धार्मिक उत्सवों और त्योहारों का आयोजन किया जाता रहा है, जो इसकी समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। इन उत्सवो में से एक "राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन रायगढ़, छत्तीसगढ़ के राम-लीला मैदान में किया गया। 1 जून से 3 जून 2023, तक आयोजित इस महोत्सव में पुरे देश से भक्त, कलाकार, एवं विद्वान् एकत्रित हुए ताकि वे भगवान राम की इस अद्वितीय कथा का उत्सव मना सके। इस महोत्सव का आयोजन श्री विवेक आचार्य जी (Mr. Viviek Acharya) के संचालन में संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ (Department of Culture) द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के 13 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों द्वारा रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी गयी। इन रामायण दलों की प्रस्तुति में सर्वव्यापी भगवान श्रीराम की रामकथा के विविधतापूर्ण राष्ट्रीय-वैश्विक स्वरूपों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तिसगढ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी (Mr. Bhupesh Baghel, CM) ने रायगढ़ के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय ‘राष्ट